झारखंड के गढ़वा के रंका में जेजेएमपी- पुलिस मुठभेड़,रंका थाना प्रभारी मेडिका में भर्ती

0
156

बीरेंद्र कुमार झा

झारखंड में एक बार फिर उग्रवादियों के साथ पुलिस की मुठभेड़ हो गई।इसमें कम से कम दो नक्सलियों को गोली लगने की सूचना है।वही रंका के थाना प्रभारी इस मुठभेड़ में घायल हो गए हैं।उन्हें रिम्स रेफर कर दिया गया था, लेकिन रांची में उन्हें मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां पुलिस के सीनियर ऑफिसर्स ने उनसे मुलाकात की। हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। सूचना है कि एक उग्रवादी पुलिस की हत्या चढ़ गया है और पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि घटना स्थल पर खून के धब्बे मिले हैं,जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है की कम से कम दो नक्सलियों को गोली लगी है।रंका थाना के एक पुलिस ने बताया की यह मुठभेड़ देर रात हुई थी।रात में करीब 11:30 बजे शुरू हुई मुठभेड़ के बारे में ग्रामीणों को भी सुबह में जानकारी हुई,हालांकि गोलीबारी की आवाज रात भर आती रही। इस बात का अंदाजा नहीं था कि पुलिस की जेजेएमपी उग्रवादियों से मुठभेड़ होगी।

पुलिस को थी जेजेएमपी के उग्रवादियों के आने की खबर

बताया जा रहा है कि पुलिस को इस बात की सूचना पहले ही मिल गई थी कि झारखंड जन मुक्ति परिषद (जेजेएमपी) का एरिया कमांडर टुनेश उराऊं अपने रास्ते के साथ इस इलाके में आने वाला है। इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने उग्रवादियों की गिरफ्तारी के लिए जाल बिछाया था। जंगल में दाखिल होते ही उग्रवादियों ने पुलिस को देख लिया और उनपर गोलियां चलानी शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी। इससे में दोनों ओर से रात भर वायरिंग होती रही। इसमें रंका का थाना प्रभारी शंकर प्रसाद कुशवाहा घायल हो गए। उनको रांची भेज दिया गया। पुलिस का दावा हैं कि कम से कम दो उग्रवादियों को गोली लगी है।

देर रात रंका पहुंचे गढ़वा के एसपी दीपक कुमार पांडेय

गढ़वा के पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार पांडेय और उपाधीक्षक संतोष कुमार पुलिस बलों के साथ रात में ही रंका के ढेंगुरा जंगल में स्थिति का जायजा लेने पहुंचे।सुबह से पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।इसमें रंका, चिड़िया और रामकंडा की पुलिस के अलावा जगुआर के जवान भी सर्च ऑपरेशन में शामिल है।प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जंगल की चट्टानों पर गोलियों के निशान देखे जा सकते हैं। एक चट्टान पर कम से कम सात गोलियों के निशान देखे गए हैं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here