Homeदेशकानपुर में 5 बांग्लादेशी घुसपैठिए गिरफ्तार, घुसपैठियों के पास मिले कई पासपोर्ट

कानपुर में 5 बांग्लादेशी घुसपैठिए गिरफ्तार, घुसपैठियों के पास मिले कई पासपोर्ट

Published on

कानपुर (बीरेंद्र कुमार): प्रशासन की आंख में धूल झोंक कर कानपुर में रह रहे 5 बांग्लादेशी जासूसों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इन सभी को सपा विधायक इरफान सोलंकी और पार्षद मन्नू रहमान ने पुराना परिचित होने का प्रमाण पत्र दिया था। सपा विधायक इरफान सोलंकी और पार्षद मन्नू रहमान के द्वारा दिए इस प्रमाण के सहारे इन सभी बांग्लादेशियों ने फर्जी आधार कार्ड बनवाकर खुद को भारतीय नागरिक बना लिया। मूलगंज पुलिस ने एडीसीपी मनीष सोनकर के नेतृत्व में छापा मारकर पूरे रैकेट का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने इन सभी घुसपैठियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया है।

घुसपैठियों के पास से मिली 22 पासपोर्ट

कानपुर की मूलगंज पुलिस ने पहचान छुपाकर रहे बांग्लादेशी नागरिक और उसके परिवार को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए नागरिकों में तीन युवक, दो महिलाएं और एक नाबालिग किशोर शामिल हैं। सभी लोगों के नाम पर दो दो पासपोर्ट जारी है। एक बांग्लादेशी पासपोर्ट और दूसरा भारतीय पासपोर्ट। इसके अलावा इनके पास से आधार कार्ड ,फर्जी प्रमाण पत्र और फर्जी शैक्षिक प्रमाण पत्र आदि और विदेशी करेंसी के साथ बड़ी मात्रा में भारतीय मुद्रा व जेवर बरामद हुए हैं।

कैसी हुई इन घुसपैठियों की पहचान?

पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि यहां कुछ संदिग्ध लोग मेस्टन रोड की तरफ जा रहे हैं। पुलिस ने इस सूचना के आधार पर मेस्टन रोड की तरफ से जा रहे चार लोगों को रोक कर उनका पहचान पत्र मांगा। तब वे लोग पहचान पत्र नहीं दिखा पाए और सभी ने घर में कागजात होने की बात कही। इसके बाद पुलिस उनको उनके निवास स्थान ले गई और वहां जांच की तो उनके विदेशी नागरिक होने का भंडाफोड़ हो गया। ज्वाइंट सीपी आनंद प्रकाश तिवारी ने बताया कि विदेशी नागरिकों के रहने की सूचना उन्हें मिली थी और इस पर उन्होंने एक टीम को इसकी जांच करने की जिम्मेदारी दी थी। टीम ने प्राप्त सूचना के आधार पर विदेशी लोगों से बातचीत की तो सारी बातों का खुलासा होता चला गया । छापेमारी के दौरान विदेशी नागरिकों का पता मूल रूप से बांग्लादेश के कुरला निवासी रिजवान मोहम्मद, पत्नी हिना, ससुर खालीद,बेटी रुखसार और एक नाबालिग बेटा के रूप में मिला।

2 बार पाकिस्तान जा चुका है रिजवान

यह परिवार सन 2016 से नकली पहचान के साथ आराम से यहां जिंदगी बिता रहा था परिवार का एक सदस्य मोहम्मद अदीब अभी लापता है टीम की जांच में परिवार के पास फर्जी आधार कार्ड बांग्लादेश और भारत के पासपोर्ट फर्जी जन्म प्रमाण पत्र विदेशी करेंसी और भारतीय करेंसी में कुल ₹ 14.56 मिले हैं। इनका आधार कार्ड मूलगंज मैदा बाजार के पते पर बना था। रिजवान दो बार पाकिस्तान भी जा चुका है। रिजवान ने कोलकाता में नाम बदलकर और कानपुर में सही नामों से बच्चों के जन्म प्रमाण पत्र बनवाए हैं।

विधायक और पार्षद ने किया सत्यापन

बांग्लादेशी नागरिकों के पास से मिले दस्तावेज में सपा विधायक इरफान सोलंकी और पार्षद मनु रहमान ने दो-दो बार रिजवान मोहम्मद को प्रमाण पत्र दिया था,जिसमें दोनों ने लिखा था कि वह उसे काफी समय से जानते हैं और वे भारत के नागरिक हैं। यह प्रमाण पत्र 19 अगस्त 2017 और 19 सितंबर 2019 को जारी किया गया था। अब कोर्ट की अनुमति से विधायक के हस्ताक्षर का क्रॉस वेरिफिकेशन करवाया जाएगा।

Latest articles

फरवरी को मुंबई पहुंचेंगे मैक्रों, PM मोदी से करेंगे मुलाकात; क्या रहेगा कार्यक्रम?

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों अपनी भारत यात्रा के दौरान 16 फरवरी को मुंबई...

तारिक रहमान के शपथ ग्रहण में पीएम मोदी नहीं, ये नेता करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व

बांग्लादेश में नई सरकार का गठन होने जा रहा है. मंगलवार (17 फरवरी) को...

पैन कार्ड पर अपना नाम कैसे बदलें?जरूरी डॉक्यूमेंट्स और स्टेप-बाय-स्टेप प्रॉसेस

  भारत में वित्तीय लेन-देन और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए पैन कार्ड...

नेचुरल’ के चक्कर में कहीं लिवर-किडनी न हो जाए डैमेज

अक्सर लोग यह मान लेते हैं कि नेचुरल सप्लीमेंट सुरक्षित होते हैं,लेकिन सच्चाई थोड़ी...

More like this

फरवरी को मुंबई पहुंचेंगे मैक्रों, PM मोदी से करेंगे मुलाकात; क्या रहेगा कार्यक्रम?

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों अपनी भारत यात्रा के दौरान 16 फरवरी को मुंबई...

तारिक रहमान के शपथ ग्रहण में पीएम मोदी नहीं, ये नेता करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व

बांग्लादेश में नई सरकार का गठन होने जा रहा है. मंगलवार (17 फरवरी) को...

पैन कार्ड पर अपना नाम कैसे बदलें?जरूरी डॉक्यूमेंट्स और स्टेप-बाय-स्टेप प्रॉसेस

  भारत में वित्तीय लेन-देन और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए पैन कार्ड...