Homeदेशहरियाणा को जल्द मिलेगा अपना राज्य गीत

हरियाणा को जल्द मिलेगा अपना राज्य गीत

Published on

न्यूज़ डेस्क 

हरियाणा को जल्द ही अपना राज्य गीत मिलने वाला है। इस बात की जानकारी खुद सीएम खट्टर ने दी है।मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने राज्य विधानसभा के शीतकालीन सत्र के पहले दिन इस सम्बंध में सरकारी प्रस्ताव सदन में पेश किया। सदन में इस दौरान चयनित तीन गीत सुनाये जिनमें से सदस्य एक गीत चुनेंगे। इस चयनित गीत को एक साल के लिए राज्य गीत घोषित किया जाएगा।


                खट्टर ने अपने प्रस्ताव में कहा कि हरियाणा एक नवम्बर, 1966 को राज्य के तौर पर अस्तित्व में आया, लेकिन इसकी पावन धरा पूर्व-वैदिक काल से ही गौरवशाली इतिहास, समृद्ध परम्पराओं और संस्कृति का केंद्र रही है। आज हरियाणा की पहचान देश के अग्रणी राज्यों में होती है। यहां के लोगों ने देश की रक्षा में अनेक बलिदान दिए हैं और राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।


               उन्होंने कहा कि यद्यपि हरियाणा का अपना राज्य-चिह्न है, लेकिन प्रदेश का कोई राज्य-गीत नहीं है, जो इसके इतिहास और संस्कृति का प्रतिनिधित्व करता हो और जिसमें इसके लोगों के गुण और योगदान समाविष्ट हों। एक बार अपनाया गया राज्य गीत सभी हरियाणवियों को उनकी जाति, लिंग, धर्म या आर्थिक स्थिति से इतर, उन्हें एक नई गौरवपूर्ण पहचान प्रदान करेगा।


मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने समाचार पत्रों में विज्ञापनों के माध्यम से जनता से गीत आमंत्रित किये गये थे। इसके जवाब में 204 प्रविष्टियां मिलीं, जिनमें से तीन का चयन किया गया है, जिन्हें सदन के समक्ष राज्य गीत के रूप में विचारार्थ रखा गया। इन विकल्पों का चयन एक विस्तृत प्रक्रिया के माध्यम से किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रारंभ में एक साल की अवधि के लिए राज्य गीत के रूप में अपनाया जाएगा और उन्हें उम्मीद है कि यह राज्य गीत प्रदेश के लोगों की सामूहिक इच्छा को अभिव्यक्त करेगा।


उन्होंने सदन में उपस्थित सदस्यों ने आग्रह किया कि वे इन चुने गये तीनों गीतों को पढ़ें और इन्हें सुनकर आगामी 19 दिसम्बर तक अपने विचार प्रस्तुत करें और यदि गीत का कोई नया प्रारूप भी देना चाहते हैं तो भी दे सकते हैं।

Latest articles

असम को लेकर भारत को विखंडित करने का कुटिल प्रयास

असम में वर्ष 2026 में विधानसभा का चुनाव प्रस्तावित है। चुनाव आयोग ने असम...

ईरान का ट्रंप को खुला चैलेंज, 5 साल तक जंग लड़ेंगे; झुकेंगे नहीं, खून बहाने को तैयार

भारत में ईरान के प्रतिनिधि डॉ अब्दुल मजीद हकीम इलाही ने डोनाल्ड ट्रंप के...

LPG की जगह ले सकती है बायोगैस? जानें घर में लगवाने, खर्च और इस्तेमाल का तरीका

  LPG गैस सिलेंडर की किल्लत की खबरों के बीच लोग LPG गैस के विकल्पों...

सिर्फ एक कॉमन वायरस की वजह से होता है पेट का कैंसर, जानें इससे बचने के तरीके

पेट में रहने वाला एक सामान्य बैक्टीरिया हेलिकोबैक्टर पाइलोरी दुनिया भर में होने वाले...

More like this

असम को लेकर भारत को विखंडित करने का कुटिल प्रयास

असम में वर्ष 2026 में विधानसभा का चुनाव प्रस्तावित है। चुनाव आयोग ने असम...

ईरान का ट्रंप को खुला चैलेंज, 5 साल तक जंग लड़ेंगे; झुकेंगे नहीं, खून बहाने को तैयार

भारत में ईरान के प्रतिनिधि डॉ अब्दुल मजीद हकीम इलाही ने डोनाल्ड ट्रंप के...

LPG की जगह ले सकती है बायोगैस? जानें घर में लगवाने, खर्च और इस्तेमाल का तरीका

  LPG गैस सिलेंडर की किल्लत की खबरों के बीच लोग LPG गैस के विकल्पों...