बीरेंद्र कुमार झा
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से आज मंगलवार कोई ईडी पूछताछ करने वाली है। ईडी ने पूछताछ के लिए 12 दिसंबर को दिन के 11:00 बजे रांची स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में उन्हें एक समन के जरिए हाजिर होने का निर्देश दिया है। हालांकि आपकी योजना, आपकी सरकार,आपके द्वार के तहत सीएम सोरेन के दुमका जाने का कार्यक्रम पहले से ही तय है। इसलिए पूछताछ के लिए उनकी ईडी कार्यालय पहुंचने को लेकर संशय बना हुआ है ।
ईडी सीएम सोरेन को अबतक भेज चुका है 6 समन
जमीन के सिलसिले में पूछताछ के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ईडी द्वारा भेजे जाने वाला यह छठा समन है। इससे पहले साहिबगंज अवैध खान के मामले में उन्हें दो बार समन भेजा गया था। अवैध खनन के सिलसिले में जारी दूसरे समन पर वह पूछताछ के लिए हाजिर हुए थे, लेकिन जमीन के सिलसिले में जारी समन को उन्होंने न्यायालय में चुनौती दी थी। हालांकि कोर्ट से उन्हें राहत नहीं मिलने के बाद ईडी ने उन्हें यह छठा समन जारी किया है।
ईडी पर राजनीतिक विद्वेष से जन करने का आरोप लगाए हुए गए सुप्रीम कोर्ट
गौरतलब है कि ईडी ने फर्जी दस्तावेज के आधार पर जमीन खरीद की जांच के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को सबसे पहला समन भेज कर 14 अगस्त को हाजिर होने का निर्देश दिया था। लेकिन मुख्यमंत्री ने ईडी पर राजनीतिक विदेश से काम करने का आरोप लगाते हुए समन वापस नहीं लेने की स्थिति में न्यायालय की शरण में जाने की बात कही थी।इसके बाद उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की। हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें राहत नहीं दिया और हाईकोर्ट में अपनी बात करने का मौका दिया। हाई कोर्ट ने भी उन्हें किसी तरह की राहत नहीं दी।इस बीच की ईडी ओर से उन्हें समन भेजा जाता रहा। यह ईडी की तरफ से हेमंत सोरेन को भेजा गया 6 ठा समन था।
सीएम के तय कार्यक्रमों में कोई बदलाव नहीं है
प्राप्त जानकारी के अनुसार सरकार आपके द्वारा कार्यक्रम के तहत 12 दिसंबर को मुख्यमंत्री का दुमका दौरा तय है।13 दिसंबर को सरकार आपके द्वार कार्यक्रम को लेकर वे जामताड़ा में होंगे।15 दिसंबर से विधानसभा सत्र आहुत है,वही 29 दिसंबर को राज्य सरकार की चौथी वर्षगांठ है। मुख्यमंत्री सचिवालय से प्राप्त सूचना के मुताबिक सोमवार देर रात तक उनके कार्यक्रम में कोई फेरबदल नहीं किया गया है।
बाबूलाल मरांडी ने राज्यपाल से कानून का पालन नहीं करने वाले मुख्यमंत्री की बर्खास्तगी की मांग की
दूसरी तरफ प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने सोमवार को ईडी द्वारा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को भेजे गए छठे समन को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा की मुख्यमंत्री को सलाह है कि वह ईडी के समन का सम्मान करते हुए बिना देर किए उसके सवालों का जवाब दें ।यदि मुख्यमंत्री कानून का पालन नहीं करेंगे तो आम आदमी से इसकी उम्मीद नहीं की जा सकती है। मीडिया के सामने बार-बार मुख्यमंत्री खुद को बेदाग बताते हैं। ईडी इसी भ्रम को दूर करने का बार-बार उन्हें मौका दे दे रहा है।उन्हें ईडी कार्यालय में जाकर अपना पक्ष रखना चाहिए। जो कानून को हाथ में लेता है, उसे ठेंगा दिखाता है, उसके साथ वैसा ही व्यवहार होना चाहिए।बाबूलाल मरांडी ने राज्यपाल से अनुरोध किया कि अगर मुख्यमंत्री कानून का पालन नहीं करते हैं,तो इन्हें बर्खास्त किया जाना चाहिए।
