न्यूज़ डेस्क
मध्यप्रदेश में सब कुछ तय हो गया। मुख्यमंत्री से स्पीकर तक का नाम ऐलान हो गया। बड़ी बात ये भी है इस बार प्रदेश में दो डिप्टी सीएम भी नियुक्त किये जा रहे हैं। मोहन यादव को मुख्यमंत्री का कमान सौपा गया है। नरेंद्र सिंह तोमर को विधानसभा का स्पीकर बयाना जायेगा जबकि राजेश शुक्ल और जङ्गिष देवड़ा पहली बार डिप्टी सीएम बनेंगे। विधायक दल की बैठक में आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ही सबसे पहले मोहन यादव के नाम का प्रस्ताव रखा इसके बाद मौजूदा सभी विधायकों ने उस प्रस्ताव का समर्थन कर दिया। समर्थन मिलने के बाद मोहन यादव के नाम का ऐलान किया गया। इसके साथ ही मध्यप्रदेश का सस्पेंस ख़त्म हो गया।
बता दें कि मोहन यादव संघ के करीबी हैं और उनका मालवा से नाता है। इस बार के विधानसभा चुनाव में वह उज्जैन दक्षिण से विधायक चुने गए हैं। अब राज्य की कमान शिवराज सिंह चौहान की जगह मोहन यादव के हाथों में होगी। इसके साथ ही मध्य प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान युग की समाप्ती हो गई है।
मुख्यमंत्री मनोनीत किए जाने ने बाद बैठक को संबोधित करते हुए मोहन यादव ने केंद्रीय नेतृत्व और प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आपके प्यार और सहयोग से मैं अपनी जिम्मेदारियां पूरी करने का प्रयास करूंगा। इस अहम फैसले से पहले बीजेपी आलाकमान ने आज भोपाल में पर्यवेक्षकों की एक टीम भेजी थी। इसमें हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, आशा लकड़ा और के लक्ष्मण के नाम शामिल हैं।
सबसे पहले भोपाल पहुंचने के बाद मनोहर लाल खट्टर और अन्य पर्यवेक्षक मुख्यमंत्री आवास पहुंचे थे। यहां पहुंचने के बाद उन्होंने सबसे पहले शिवराज सिंह से मुलाकात की थी। बताया जा रहा था कि खट्टर बीजेपी आलाकमान का फरमान लेकर दिल्ली से पहुंचे थे। पार्टी कार्यालय में जहां विधायक दल की बैठक चल रही थी। वहीं, पार्टी ऑफिस के बाहर प्रह्लाद पटेल और शिवराज सिंह चौहान के समर्थक नारेबाजी कर रहे थे। मुख्यमंत्री की रेस में सीएम शिवराज सिंह चौहान के साथ ही ज्योतिरादित्य सिंधिया, नरेंद्र सिंह तोमर, कैलाश विजयवर्गीय, प्रह्लाद पटेल और वीडी शर्मा के नाम शामिल थे। लेकिन अंत में मोहन यादव के नाम पर मुहर लगी।
मध्यप्रदेश में मोहन यादव सीएम ,नरेंद्र सिंह तोमर स्पीकर और राजेश शुक्ल -जगदीश देवड़ा होंगे डिप्टी सीएम
Published on
