Homeदेशकांग्रेस की यह कौन सी मोहब्बत की दुकान, जिसमें नोट ही नोट,बीजेपी...

कांग्रेस की यह कौन सी मोहब्बत की दुकान, जिसमें नोट ही नोट,बीजेपी ने कसा तंज

Published on

बीरेंद्र कुमार झा

झारखंड और उड़ीसा में बौध डिस्टलरीज के परिसरों पर आयकर विभाग की छापेमारी चौथे दिन भी जारी है। इसकी चर्चा पूरे देश में हो रही है। छापेमारी में ढाई सौ करोड़ से ज्यादा रुपए बरामद हुए हैं। हालंकि आयकर विभाग की ओर से इसे लेकर कोई बयान सामने नहीं आया है। नोटों की गिनती अभी भी जारी ही है। बताया जा रहा है कि बलदेव साहू इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड कंपनी बौध डिस्टलरीज की समूह की एक कंपनी है, जो झारखंड से कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू से जुड़ी हुई है।

रविशंकर प्रसाद ने कसा तंज

इस मामले को लेकर अब राजनीतिक बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। बीजेपी इस अवसर पर भला कहां चुकाने वाली।ऐसे में बीजेपी नेता रविशंकर प्रसाद ने इसपर तंज कसते हुए कहा कि राहुल गांधी से पूछना चाहिए कि यह उनकी मोहब्बत की कौन सी दुकान है,जिसमें कांग्रेस की एक सांसद से जुड़े परिषर से 200 करोड रुपए मिले हैं।भ्रष्टाचार की मूर्ति है कांग्रेस पार्टी। गौरतलब है कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी अपनी रैली में अक्सर यह कहते नजर आते थे कि नफरत को खत्म करके मोहब्बत की दुकान खोलनी है।उनके इसी बयान पर बीजेपी अब तंज कस रही है।

मोदी की गारंटी,जनता के लूटे पाई- पाई लौटाने होंगे

इससे पहले झारखंड के राज्य सभा सांसद धीरज साहू से जुड़ी कंपनियों के यहां पाए छापेमारी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रक्रिया भी सामने आई थी।उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि देशवासी इन नोटों के ढेर को देखें और फिर उनके नेताओं के ईमानदारी के भाषणों को सुनें।जिसने भी जनता से जो लूटा है उसे उनकी पाई पाई लौटना पड़ेगी, यह मोदी की गारंटी है। इस प्रक्रिया के साथ प्रधानमंत्री ने हंसने वाली इमोजी भी डाली है। पीएम मोदी के सोशल मीडिया शेयर पर लोगों की लगातार प्रतिक्रिया सामने आ रही है। यूजर कांग्रेस पर कटाक्ष कर रहे हैं।

Latest articles

पलटी मार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पलटकर भी एनडीए में रहने को मजबूर

नीतीश कुमार पलटी मार मुख्यमंत्री के रूप में प्रसिद्ध है। अबतक की अपनी हर...

इसराइल के साथ मिलकर हमला कर क्या ड्रम खुद के उन्हें जाल में फंसे लगे हैं

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जब से दूसरी बार अमेरिका के राष्ट्रपति बने हैं,तब से...

LPG सिलेंडर vs Induction Cooktop: किस पर खाना बनाना है सबसे सस्ता?

सिलेंडर की किल्लत की खबरों के बीच इंडक्शन चूल्हें की डिमांड अचानक बढ़ गई...

डायबिटीज सिर्फ शुगर लेवल नहीं,पैरों से भी देती है दस्तक;इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज

  डायबिटीज की बात आते ही लोगों के मन में सबसे पहले हाई ब्लड शुगर,...

More like this