Homeदेशममता ने कहा -महुआ का निष्कासन बीजेपी के राजनीतिक दिवालियापन का...

ममता ने कहा -महुआ का निष्कासन बीजेपी के राजनीतिक दिवालियापन का सबूत

Published on

न्यूज़ डेस्क
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने लोकसभा से तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा के निष्कासन पर भाजपा पर तीखा हमला बोला है। सीएम ने कहा है कि यह घटनाक्रम एक बार फिर भाजपा के ‘राजनीतिक दिवालियापन’ को साबित करता है।
ममता ने उत्तर बंगाल के कर्सियांग में मीडियाकर्मियों से बात करते हुए कहा, ”शुक्रवार को लोकसभा में जो हुआ, उसे जानकर और सुनकर मैं स्तब्ध हूं। महुआ को अपनी बात रखने का मौका भी नहीं दिया गया। इंडिया गठबंधन के लोकसभा सदस्यों ने संसद की आचार समिति की 495 पेज की रिपोर्ट को पढ़ने के लिए कुछ समय मांगा। महज आधे घंटे में ही चर्चा पूरी हो गई।”
मुख्यमंत्री ने दावा किया कि यह घटनाक्रम भाजपा के राजनीतिक दिवालियापन को साबित करता है। राजनीतिक रूप से तृणमूल कांग्रेस का मुकाबला करने में असमर्थ, वे अब ऐसी प्रतिशोध की राजनीति का सहारा ले रहे हैं, जिसका शिकार महुआ बनीं। हमारी पार्टी इस मुद्दे पर महुआ के साथ है।
मुख्यमंत्री ने मोइत्रा को समर्थन देने के लिए इंडिया गठबंधन के सहयोगियों को धन्यवाद देते हुए कहा कि उनका समर्थन साबित करता है कि सहयोगी दल भाजपा के खिलाफ कितने एकजुट हैं। हमारी पार्टी महुआ के समर्थन में इंडिया गठबंधन के अन्य सहयोगियों के साथ संयुक्त रूप से आगे बढ़ेगी। भाजपा और मौजूदा केंद्र सरकार के खिलाफ हमारा आंदोलन जारी रहेगा।
सीएम ने आगे कहा कि मोइत्रा का निष्कासन जल्दबाजी में किया गया ताकि वह 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले लंबित संसद के सिर्फ एक सत्र में भाग न ले सकें। मुझे उम्मीद थी कि प्रधानमंत्री इस मामले पर विचार करेंगे और उन्हें शेष सत्र में भाग लेने की अनुमति देंगे।

Latest articles

राहुल गांधी अपरिपक्व हैं, उन्हें अर्थव्यवस्था की समझ नहीं’पीयूष गोयल,

भारत-अमेरिका के बीच ट्रेड डील को लेकर कांग्रेस संसद से लेकर सड़क तक विपक्ष...

ऐप्सटिन फाइल की आंच राहुल को झुलसाया सकती है

बजट सत्र के दौरान संसद में राहुल गांधी ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद...

फोन पानी में गिर गया? समय रहते करें ये 5 काम, वरना हो सकता है भारी नुकसान

  फोन अगर अचानक पानी में गिर जाए या तेज बारिश में पूरी तरह भीग...

2050 तक चार में से एक शख्स के कान में होंगी दिक्कतें, डरा देगी WHO की रिपोर्ट

  दुनिया भर में सुनने से जुड़ी समस्याएं तेजी से बढ़ रही है।वर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाइजेशन...

More like this