Homeदेशसीएम रेवंत ने शपथ लेते ही अपने मंत्रियों के साथ की पहली...

सीएम रेवंत ने शपथ लेते ही अपने मंत्रियों के साथ की पहली कैबिनेट बैठक 

Published on

न्यूज़ डेस्क 
तेलंगाना के नए मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने आज शपथ लेते ही अपने कैबिनेट बैठक की। इस बैठक में सीएम ,डिप्टी सीएम मल्लू भट्टी के अलावे 11 अन्य मंत्रियों  ने भी हिस्सा लिया और कई मुद्दों पर चर्चा की।            
   इससे पहले गुरुवार दोपहर को हैदराबाद के एल.बी. स्टेडियम में शपथ लेने के बाद राज्य सचिवालय पहुंचे रेवंत रेड्डी ने अपनी पत्‍नी के साथ पुजारियों के एक समूह द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा की। जब वह मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठे तो पुरोहितों ने उन्हें आशीर्वाद दिया। बाद में उन्होंने मुख्य सचिव शांति कुमारी और अन्य शीर्ष अधिकारियों द्वारा लाई गई कुछ फाइलों पर हस्ताक्षर किए।
                     रेवंत रेड्डी के कार्यभार संभालने के बाद राज्य मंत्रिमंडल की पहली बैठक सचिवालय में शुरू हुई। बैठक में उपमुख्यमंत्री मल्लू भट्टी विक्रमार्क और 11 अन्य मंत्री शामिल हुए। इससे पहले, अधिकारियों और सचिवालय कर्मचारियों ने रेवंत रेड्डी का उनके आगमन पर गर्मजोशी से स्वागत किया। कांग्रेस के सत्ता में आने के बाद रेवंत रेड्डी ने घोषणा की थी कि सचिवालय के दरवाजे लोगों के लिए खुले रहेंगे।
                 बता दें कि अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित और अद्वितीय डिजाइन से निर्मित नए सचिवालय परिसर का उद्घाटन इसी साल 30 अप्रैल को किया गया था। तत्कालीन मुख्यमंत्री के.चंद्रशेखर राव ने छठी मंजिल पर अपने कक्ष में एक कुर्सी पर बैठकर परिसर का उद्घाटन किया था और कुछ फाइलों पर हस्ताक्षर किया था।
                        उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री, मंत्रियों, मुख्य सचिव और अन्य सभी सचिवों और विभागों के प्रमुखों के कार्यालय वाले एकीकृत परिसर का नाम डॉ. बी.आर. अंबेडकर के नाम पर रखा गया है। 600 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से निर्मित सचिवालय छह मंजिला इमारत है। सात लाख वर्ग फुट में बनी यह इमारत सभी आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित है। हालांकि, सचिवालय परिसर में आमजन का प्रवेश प्रतिबंधित है। यहां तक कि मीडियाकर्मियों को भी इस परिसर में जाने की इजाजत नहीं है। 
 लेकिन अब माना जा रहा है कि नए मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी इस सचिवालय को जनता के लिए भी खोल देंगे ताकि जनता और सरकार के बीच कोई दुरी न रहे। अब तक इस सचिवालय परिसर में मीडिया की पहुँच भी नहीं थी लेकिन माना  जा रहा है कि मीडिया के लिए भी यहाँ व्यवस्था की जाएगी। रेवंत के सीएम बनने के बाद अब इस बात की चर्चा होने लगी है कि चुनाव के दौरान जो कांग्रेस की तरफ से गारंटी दी गई थी उस पर कब मुहर लगेगी। कांग्रेस ने तेलंगाना को प्रजाला  तेलंगाना बनाने की बात कही है। 

Latest articles

पीएम मोदी की डिग्री नहीं होगी सार्वजनिक, CIC के आदेश को हाई कोर्ट ने किया खारिज

दिल्ली हाई कोर्ट ने केंद्रीय सूचना आयोग (CIC) के उस आदेश को सोमवार को...

Dream 11 का खेल खत्म, BCCI ने शुरू की नये टाइटल स्पॉन्सर की तलाश

फैंटेसी स्पोटर्स कंपनी ड्रीम 11 अब भारतीय क्रिकेट टीम की टाइटल प्रायोजक नहीं है...

खैरात और कर्ज! सेना के साए में पिसता पाकिस्तान, आधा देश भूखा; विश्व बैंक की रिपोर्ट ने खोली पोल

विश्व बैंक की रिपोर्ट ने पाकिस्तान की सच्चाई उजागर की है।देश की 44.7% आबादी...

अपना नाम आया तो भड़के केजरीवाल,अमित शाह पर पलटवार

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के एक इंटरव्यू...

More like this

पीएम मोदी की डिग्री नहीं होगी सार्वजनिक, CIC के आदेश को हाई कोर्ट ने किया खारिज

दिल्ली हाई कोर्ट ने केंद्रीय सूचना आयोग (CIC) के उस आदेश को सोमवार को...

Dream 11 का खेल खत्म, BCCI ने शुरू की नये टाइटल स्पॉन्सर की तलाश

फैंटेसी स्पोटर्स कंपनी ड्रीम 11 अब भारतीय क्रिकेट टीम की टाइटल प्रायोजक नहीं है...

खैरात और कर्ज! सेना के साए में पिसता पाकिस्तान, आधा देश भूखा; विश्व बैंक की रिपोर्ट ने खोली पोल

विश्व बैंक की रिपोर्ट ने पाकिस्तान की सच्चाई उजागर की है।देश की 44.7% आबादी...