झारखंड: मुख्यमंत्री की खतियानी जोहार यात्रा शुरू,विपक्ष पर जमकर बरस रहे CM हेमंत सोरेन

0
185

रांची (बीरेंद्र कुमार): झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की बहुचर्चित खतियानी जोहार यात्रा का प्रारंभ हो गया है। इस यात्रा के द्वारा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन यहां के मूलवासियों और आदिवासियों को अपने पाले में करने के लिए मुख्यमंत्री विपक्षी राजनीतिक दलों पर खूब भड़ास निकाल रहे है।

बीजेपी पर पाप मढ़ने का लगा रहे आरोप

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा की संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर भारतीय जनता पार्टी और उसके सहयोगी दलों की सरकारों ने अपने 20 वर्षों में जो भी पाप किए हैं, अब उसे वे हमारी सरकार पर मढ़ने की कोशिश में लगे हुए हैं। लेकिन उनका यह षड्यंत्र सफल नहीं होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड यहां के मूल वासियों और आदिवासियों का है। केंद्र से लड़कर अपना अधिकार लेंगे। जिस तरह अलग राज्य लिया, उसी तरह यहां के मूलवासी और आदिवासी झारखंड को संभालेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा ने झारखंड को 20 वर्षों तक लूटा है। राज्य की जनता का शोषण कर उन्हें जख्म दिया है।हमारी महागठबंधन की सरकार उस जख्म को भरने का काम कर रही है।

बार बार करेंगे गुनाह

अपनी खतियानी जोहार यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन केंद्र सरकार को भी चेतावनी देते नजर आते हैं। उनका कहना है लाखों वृद्धों और निराश्रितों को पेंशन, वंचितों को राशन, सरकारी कर्मियों को पुरानी पेंशन, पुलिसकर्मियों की क्षतिपूर्ति अवकाश,पारा शिक्षक और आंगनबाड़ी बहनों को अधिकार तथा किशोरियों को आर्थिक सहायता देना अगर गुनाह है तो यह गुनाह वे बार-बार करते रहेंगे। समाज के अंतिम व्यक्ति तक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए राज्य सरकार धरातल पर उतर कर काम कर रही है, जिसे देखकर विपक्षियों के पेट में दर्द हो रहा है। बीजेपी सिर्फ व्यापारियों की जमात है जो लूटने और शोषण करने का काम करती है। झारखंड की जनता वर्षों से 1932 के खतियान को लागू करने की मांग कर रही थी। पूर्व की सरकारों ने उसे लागू नहीं किया इस वजह से बाहरी लोगों ने लाभ उठाया। राज्य के युवा रोजगार की तलाश में पलायन कर रहे हैं। महंगाई केंद्र सरकार की देन है जिससे आम जनता त्रस्त है।

जुमलेबाजो और घोटालेबाजों से रहें सावधान

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भारतीय जनता पार्टी को जुमलेबाज और घोटालेबाज बताते हुए लोगों से कहते हैं कि उन्हें जुमलेबाज और घोटालेबाज बीजेपी से सावधान रहने की जरूरत है। जाति धर्म और भगवान के नाम पर भाजपा लोगों को गुमराह कर सिर्फ सत्ता हासिल करना चाहते हैं। इन्हें जनता के विकास से कोई मतलब नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here