Homeदेशगोमूत्र विवाद पर बढ़े विवाद पर डीएमके सांसद सेंथिल कुमार ने मांगी...

गोमूत्र विवाद पर बढ़े विवाद पर डीएमके सांसद सेंथिल कुमार ने मांगी माफी

Published on

बीरेंद्र कुमार झा

हिंदी भाषी राज्यों को गोमूत्र बेल्ट कहने वाले डीएमके सांसद एस सेंथिल कुमार ने बुधवार को सदन में माफी मांग ली और अपने बयान पर खेद जताया।सदन की कार्यवाही शुरू होते ही इस पर जमकर हंगामा हुआ था और बीजेपी सांसदों ने डीएम के संसद के खिलाफ नारेबाजी की थी ।सेंथिल ने तीन हिंदी भाषी राज्यों में बीजेपी की जीत का जिक्र करते हुए कहा था कि उसने गोमूत्र वाले राज्यों में जीत हासिल किया। इस मसले पर दक्षिण बनाम उत्तर की जंग छिड़ती दिख रही थी और बीजेपी ने इसे लेकर कांग्रेस तक पर हमला बोल दिया था। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने इसे देश और सनातन के खिलाफ बताते हुए माफी की मांग की थी। इसके चलते लोकसभा की कार्यवाही भी 12:00 बजे तक के लिए स्थगित करनी पड़ी।

दुबारा सदन प्रारंभ होते मांगी माफी

फिर जब दुबारा सदन प्रारंभ हुआ तो सैंथिल कुमार ने माफी मांग ली।
उन्होंने कहा कि में अपने बयान को लेकर दुख जताया हूं और उसे वापस लेता हूं। उन्होंने कहा कि इसे संसद की कार्यवाही से हटा देना चाहिए।इस पर स्पीकर ने कहा कि यह पहले ही बाहर हो चुका है और आपको माफी मांगनी चाहिए थी, जो आपने मांग ली है।दरअसल यह मसाला दक्षिण बनाम उत्तर का रूप लेता जा रहा था।

सेंथिल कुमार ने हिंदी भाषाभाषी राज्यों को कहा था गोमूत्र प्रदेश

दरअसल डीएमके के सेंथिलकुमार ने बीजेपी की जीत का जिक्र करते हुए संसद में कहा था कि बीजेपी हिंदी भाषाभाषी राज्यों में ही जीत सकती है, जिन्हें हम गोमूत्र राज्य कहते हैं।

बीजेपी ने कांग्रेस को भी घेरा

बीजेपी के सांसद ने तो इस बहाने राहुल गांधी पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि अमेठी में हारने के बाद राहुल गांधी ने भी उत्तर और दक्षिण भारत को बांटने वाला बयान दिया था।बीजेपी ने तो इसे लेकर कांग्रेस को भी घेरना शुरू कर दिया था और कहा था कि यह भारत की संस्कृति सनातन धर्म और देश का अपमान है।

Latest articles

ईरान पर हमले का मोदी को नहीं था पता: इजराइल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इसराइल डर से वापस आने की तुरंत बाद इसराइल और...

उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी का BJP में होगा विलय, राज्यसभा की सीट फंसी?

राज्यसभा चुनाव से पहले RLM प्रमुख और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा दिल्ली पहुंचे।उनको दिल्ली...

प्राइवेट फोटो-वीडियो से ब्लैकमेल का खेल खत्म! I4C ने बताया ऐसा आसान तरीका

  इंटरनेट के दौर में निजी तस्वीरों और वीडियो के जरिये ब्लैकमेलिंग के मामले तेजी...

क्या सच में नहीं होता सोराइसिस का कोई इलाज, जानें कितनी खतरनाक है यह बीमारी

# reality#  cure #psoriasis# dangerous #disease सोरायसिस एक ऐसी स्किन की बीमारी है जिसमें त्वचा...

More like this