Homeदेशइंडिया गठबंधन को नीतीश ने दी जल्दी करने की सलाह

इंडिया गठबंधन को नीतीश ने दी जल्दी करने की सलाह

Published on

बीरेंद्र कुमार झा

भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ तैयार इंडिया गठबंधन की बैठक में हो रही देरी पर नीतीश कुमार ने सवाल खड़ा किया है। पटना में एक कार्यक्रम के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मैं चाहता हूं कि इंडिया गठबंधन का काम आगे बढ़े।उन्होंने कहा कि खबरों में बताया जा रहा था कि मैं बैठक में शामिल नहीं होने वाला हूं। मैं बुखार से पीड़ित था। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि यह तो संभव ही नहीं है कि मैं इंडिया गठबंधन की किसी बैठक में नहीं जाऊं। नीतीश कुमार ने कांग्रेस को लगभग सलाह देते हुए कहा कि गठबंधन की अगली बैठक में हमें भविष्य की योजना बनानी चाहिए। उन्होंने कहा के पहले ही काफी देरी हो चुकी है।

कांग्रेस की हार पर इंडिया गठबंधन के घटक दलों ने कांग्रेस की मनमानी पर खूब कोसा

राजस्थान,मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को मिली जबरदस्त हार के बाद इंडिया गठबंधन के कई घटक दलों ने कांग्रेस पर सवाल उठाए थे।जेडीयू ने कहा था कि कांग्रेस ने अकेले चुनाव लड़कर गलती की थी।तृणमूल कांग्रेस ने कहा था कि कांग्रेस ने गठबंधन में चुनाव लड़ा होता तो शायद चुनाव परिणाम कुछ और ही होता।तृणमूल कांग्रेस नेता अभिषेक बनर्जी ने कहा कि लोकसभा चुनाव से पहले पार्टी को अपनी आंतरिक कलह को खत्म करना चाहिए।इंडिया गठबंधन की अब तक पटना,बेंगलुरु और मुंबई में तीन बैठक हो चुकी है। मुंबई बैठक में गठबंधन ने 14 सदस्यीय समन्वय समिति का गठन किया था।

अब दिसंबर के तीसरे सप्ताह में होगी इंडिया एलायंस की बैठक

गौरतलब है की इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायन्स इंडिया के कुछ घटक दलों के प्रमुख नेताओं की अनुपलब्धता की वजह से 6 दिसंबर को होने वाली गठबंधन की बैठक को फिलहाल स्थगित कर दीजिए दिया गया है। अब यह बैठक दिसंबर के तीसरे सप्ताह में होने की संभावना है। इस बीच कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बुधवार को अपने सरकारी निवास पर गठबंधन के घटक दलों की नेताओं की संसदीय दल के नेताओं की समन्वय बैठक बुलाई गई है।

6 दिसंबर को शाम में होगी इंडियन एलायंस के घटक दल की अगली तिथि निर्धारण की बैठक

पार्टी अध्यक्ष के कार्यालय से संबद्ध और कांग्रेस कार्य समिति के स्थायी आमंत्रित सदस्य गुरदीप सफल ने ट्वीट कर कहा कि इंडिया गठबंधन के घटक दलों के संसदीय दल के नेताओं की समन्वय बैठक 6 दिसंबर को शाम 6:00 बजे कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर होगी।इसके बाद सभी सदस्यों की सुविधा अनुसार दिसंबर के तीसरे सप्ताह में घटक दलों के अध्यक्षों व प्रमुख नेताओं की बैठक की तिथि निर्धारित की जाएगी।

 

Latest articles

बिहार CM पद को लेकर BJP, JD(U) में खींचतान;बेटे को सपोर्ट कर सकते हैं नीतीश कुमार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गुरुवार को राज्यसभा के दो साल में होने वाले चुनावों...

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ प्रस्ताव ध्वनिमत से खारिज, विपक्ष ने की शाह के खिलाफ नारेबाजी

लोकसभा में स्पीकर ओम बिरला को पद से हटाने के लिए लाया गया विपक्ष...

TV में Youtube देखते समय 30 सेकंड लंबे विज्ञापन जो नहीं होंगे Skip, क्‍यों हो रहा ऐसा?

स्‍मार्ट टीवी में यूट्यूब देखने वालों की संख्‍या लगातार बढ़ रही है। लोगों की...

घंटों नहीं देखते स्क्रीन तो क्यों सूख रही हैं आपकी आंखें? जानिए ड्राई आई के छिपे कारण

आजकल कई लोग आंखों में जलन, सूखापन या किरकिराहट महसूस करने की शिकायत करते...

More like this

बिहार CM पद को लेकर BJP, JD(U) में खींचतान;बेटे को सपोर्ट कर सकते हैं नीतीश कुमार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गुरुवार को राज्यसभा के दो साल में होने वाले चुनावों...

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ प्रस्ताव ध्वनिमत से खारिज, विपक्ष ने की शाह के खिलाफ नारेबाजी

लोकसभा में स्पीकर ओम बिरला को पद से हटाने के लिए लाया गया विपक्ष...

TV में Youtube देखते समय 30 सेकंड लंबे विज्ञापन जो नहीं होंगे Skip, क्‍यों हो रहा ऐसा?

स्‍मार्ट टीवी में यूट्यूब देखने वालों की संख्‍या लगातार बढ़ रही है। लोगों की...