HomeदेशCM एकनाथ शिंदे ने किसानों को दी बड़ी राहत, बेमौसम बारिश से...

CM एकनाथ शिंदे ने किसानों को दी बड़ी राहत, बेमौसम बारिश से फसल नुकसान पर सरकार देगी सहायता

Published on

विकास कुमार
महाराष्ट्र सरकार किसानों को मदद देने की तैयारी कर रही है। बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि के कारण फसल बर्बादी का सामना करने वाले किसानों को राहत दी जाएगी। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बताया कि तीन हेक्टेयर भूमि तक के लिए वित्तीय सहायता दी जाएगी। एक कैबिनेट मंत्री ने अलग से कहा कि सहायता की राशि फसल क्षति आकलन प्रक्रिया पूरी होने के बाद तय की जाएगी। बेमौसम बारिश से मराठवाड़ा और विदर्भ क्षेत्र के लगभग एक लाख हेक्टेयर भूमि पर फसलों को नुकसान पहुंचा है।

वहीं एकनाथ शिंदे ने राजस्व और कृषि विभागों के अधिकारियों को फसल के नुकसान का सर्वेक्षण करने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री ने बैठक के बाद कहा कि सर्वेक्षण युद्धस्तर पर हो रहा है। तीन हेक्टेयर तक की जोत वाले किसानों को राहत देने का फैसला लिया गया है। शिंदे ने कहा कि सरकार किसानों के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि सभी जिला संरक्षक मंत्रियों को अधिकारियों के साथ प्रभावित किसानों के पास जाना चाहिए।

वहीं शिवसेना (यूबीटी) के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर हमला बोला हैं ठाकरे ने कहा कि जब किसान संकट से जूझ रहे थे तब शिंदे बीजेपी के लिए चुनाव प्रचार कर रहे थे,खैर देर से ही सही लेकिन अब किसानों को राहत मिलने की उम्मीद बढ़ी है। सरकार को बिना समय गंवाए पीड़ित किसानों की मदद करनी चाहिए।

Latest articles

AI समिट से पीछे हटे बिल गेट्स:एपस्टीन केस की फाइलों में नाम आने पर लिया फैसला

  माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर बिल गेट्स नई दिल्ली में चल रही AI समिट में अपना...

राहुल गांधी और 25 सांसदों को मारने की धमकी देने वाला गिरफ्ता

राजस्थान के कोटा से एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसने देशभर के सियासी...

कोडिंग सीखने में एआई से कैसे लें मदद? इन तरीकों को आजमा लिया तो बन जाएगी लाइफ

नई दिल्ली में चल रही इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 ने कोडिंग सीखने के...

हाइड्रेशन के नाम पर गलती तो नहीं कर रहे आप? गुर्दों को हो सकता है नुकसान

अक्सर हम सोचते हैं कि पानी पीना बहुत आसान काम है। प्यास लगी तो...

More like this