चीन की रहस्यमय भारत में अलर्ट कोरोना जैसे रूल्स बनाने की नसीहत

0
189

बीरेंद्र कुमार झा

चीन में बच्चों और युवाओं को शिकार बना रहे रहस्यमयी बुखार और निमोनिया को लेकर केंद्र सरकार ने राज्यों को अलर्ट किया है। इसके बाद से राज्य सरकार ने भी एहतियात बरतने शुरू कर दिया है। महाराष्ट्र सरकार ने तो एक बार फिर से कोविड प्रोटोकॉल लागू करने की और कदम बढ़ा दिए हैं।इसके अलावा हरियाणा, राजस्थान, गुजरात, कर्नाटक,उत्तराखंड और तमिलनाडु की सरकारें भी सतर्क हो गई है। राज्य सरकारों ने सरकारी और निजी अस्पतालों से कहा है कि वे पूरी तरह से तैयारी रखें। सांस लेने में परेशानी से संबंधित जो भी मरीज उनके पास आते हैं, आते ही उनकी सही से जांच की जाए और पूरी निगरानी की जाए।इसके अलावा सैंपल भी जिला स्तर पर कलेक्ट किए जाएं और उन्हें जांच के लिए लैबों में भेजा जाए।

कर्नाटक सरकार की लोगों से अपील

कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्रालय ने लोगों से मौसमी बुखार से बचने की अपील की है।सरकार ने यह भी सलाह दी है कि लोगों को क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए। इसके साथ ही यह भी बताया गया है कि खांसते और छींकते वक्त अपने नाक एवं मुंह को ढक कर रखें। इसके अलावा हाथों को लगातार धोते रहें।बार-बार चेहरे को न छुएं।भीड़ वाली जगह पर मास्क पहन कर ही जाएं।

राजस्थान सरकार ने सतर्क रहने का दिया निर्देश

राजस्थान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने भी एडवाइजरी जारी की है। मंत्रालय ने कहा कि अभी कोई इमरजेंसी नहीं है, लेकिन निगरानी रखने की जरूरत है। खास तौर पर बच्चों के अस्पतालों में खास इंतजाम किए गए हैं।

गुजरात सरकार चीन की रहस्यमई बीमारी को लेकर अलर्ट

राज्य के हेल्थ मिनिस्टर ऋषिकेश पटेल का कहना है कि कोरोना काल में तैयार हुए हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर को और मजबूत किया जा रहा है। राज्य सरकार ने स्वास्थ्य विभाग से कहा है कि वह देखे कि हमारी तैयारी किस लेवल की है।

सांसों की समस्या वाले मरीजों की स्थिति से कराए अवगत

उत्तराखंड की सरकार ने भी सांस लेने में परेशानी से संबंधित मामलों को लेकर स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट रहने के लिए कहा है।साथ ही सरकार ने ऐसे मरीजों की जानकारी सरकार तक पहुंचने का निर्देश दिया है।सरकार ने अपील किया है कि लोग नियमित हाथ धोएं और चेहरे को बेवजह ना छूते रहैं।उत्तराखंड में चिंता इसलिए भी अधिक है क्योंकि इसके तीन जिले चमोली, उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ चीन से सटे हुए हैं।

हरियाणा सरकार भी मामले को लेकर अलर्ट

हरियाणा की हेल्थ मिनिस्टर ने सभी निजी और सरकारी अस्पतालों से कहां हैं कि यदि कहीं भी सांस लेने से संबंधित परेशानी का मामला आता है तो उसके बारे में तत्काल जानकारी दें। तमिलनाडु ने भी कुछ इसी तरह का आदेश अपने अस्पतालों को जारी किया है।

गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने सभी राज्यों से कहां है कि इन्फ्लूएंजा जैसी बीमारी और सांस लेने में परेशानी की मामलों की सभी राज्य पूरी निगरानी करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here