Homeदेशकांग्रेस जीती छत्तीसगढ़ तो भी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की राह नहीं आसान

कांग्रेस जीती छत्तीसगढ़ तो भी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की राह नहीं आसान

Published on

बीरेंद्र कुमार झा

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दोनों चरणों का मतदान सफलतापूर्वक संपन्न हो गया है। अब छत्तीसगढ़ के प्रमुख दलों सहित जनता को इंतजार है नतीजों का। इस बार कांग्रेस सत्ता में दोबारा आएगी या फिर बीजेपी सत्ता की कमान संभालेगी यह तो 3 दिसंबर को पता चलेगा लेकिन इससे पहले कांग्रेस में सीएम पद के लिए मांग उठनी शुरू हो गई है। उप मुख्यमंत्री टीएस सिंह देव ने एक बयान देकर अपनी पार्टी के लिए असमंजस की स्थिति बना दी है।टीएस सिंह देव के एक बयान ने राज्य के राजनीतिक गलियारो में खलबली मचा दी है।

मुख्यमंत्री नहीं बने,तो आगे चुनाव ही नहीं लडूंगा

बड़ा बयान देते हुए टीएस सिंह देव ने कहा कि अगर वो मुख्यमंत्री नहीं बने तो चुनाव ही नहीं लड़ेंगे। इससे मौजूदा सीएम भूपेश बघेल के मुख्यमंत्री बनने की राह आसान होती तो नहीं दिख रही।टीएस सिंह देव का कहना है कि मुख्यमंत्री बनने के लिए यह उनका आखिरी मौका है, अगर ऐसा नहीं होता है तो आगे चुनाव लड़ने का कोई औचित्य नहीं है और न ही वो लड़ेंगे।मतदाता जो भी जिम्मेदारी देंगे, वह निभाने के लिए तैयार हैं।

हर जिम्मेदारी पूरी तरह निभाई’- टीएस सिंह देव

इतना ही नहीं, टीएस सिंह देव ने आगे कहा कि यह मन की भावनाएं हैं, मन में रखी हैं।अगर भौतिक रूप से काम करने का मौका मिल जाए तो उन्हें खुशी होगी। वहीं, उन्होंने कहा कि जिस भी स्थान पर काम करने का मौका मिलेगा, वह करेंगे। टीएस सिंह देव ने कहा, ‘विधायक था तो विधायक के रूप में जितना काम कर सकता था किया।नेता प्रतिपक्ष के रूप में काम करने का मौका मिला तो अपनी तरफ से पूरा योगदान दिया।मंत्री के रूप में भी पूरी तरह से जिम्मेदारी निभाई।आगे जनता जो कहेगी, वो करेंगे।

Latest articles

रैपर से नेता बने बालेन शाह की RSP नेपाल में भारी जीत की ओर

नेपाल के रैपर से नेता बने बालेंद्र शाह की मध्यमार्गी राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP)...

JDU में शामिल होते ही नीतीश कुमार से मिले निशांत, पिता को खिलाई सोनपापड़ी

  बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला ह. लंबे समय तक बिहार...

UTS ऐप बंद होने पर फंसी यात्री,आपकी ट्रेन न छूटे इसलिए दूसरे ऐप पर हो जाएं शिफ्ट

1 मार्च से रेलवे की UTS ऐप बंद हो चुकी है, जिसके चलते मीनू...

क्या 150 साल तक जिंदा रह सकता है इंसान? इस रिसर्च के बाद शुरू हुई बहस

मानव जीवन को लंबा करने का विचार लंबे समय से साइंटिस्ट को आकर्षित करता...

More like this