पटना (बीरेंद्र कुमार): 5 दिसंबर को बिहार के कुढ़नी विधानसभा क्षेत्र के लिए हुए उपचुनाव का परिणाम अब सामने आ गया है। इस चुनाव परिणाम में बीजेपी के प्रत्याशी केदार गुप्ता ने जेडीयू के प्रत्याशी मनोज कुशवाहा को सीधे मुकाबले में हरा दिया है। कुढनी का मुकाबला बेहद रोमांचक था। लगातार कई राउंड में पीछे चल रही बीजेपी ने आखरी कुछ राउंड में पलटी मारी और केदार गुप्ता चुने जीत गए।
कुढ़नी का चुनाव परिणाम रोमांचक
कुढ़नी का चुनाव परिणाम बेहद रोमांचक रहा,जब काउंटिंग शुरू हुई तो बीजेपी ने लीड शुरू किया शुरू के 4 राउंड में बीजेपी के केदार गुप्ता आगे रहे लेकिन पांचवें राउंड में जेडीयू ने पलटवार किया और मनोज कुशवाहा ने बढ़त बना ली इस बढ़त के साथ ही जेडीयू के खेमे में खुशी आई लेकिन अगले ही राउंड में उसकी समाप्त हो गई बीजेपी ने फिर से बढ़त बना ली इसके बाद बीजेपी 8 राउंड तक आगे रही। और अंत में चुनाव जीतने में सफल रही। चुनाव में बीजेपी के उम्मीदवार केदार गुप्ता को कुल 76648 वोट मिले जबकि जेडीयू के उम्मीदवार मनोज कुशवाहा को 73016 वोट मिले। इस तरह सीधे मुकाबला में बीजेपी ने जेडीयू को 3632 वोट के अंतर से हरा दिया।
जीत के बाद बीजेपी की बयानबाजी
ओढनी में केदार गुप्ता की जीत के साथी बीजेपी के अंदर पूरे जश्न का माहौल है केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने कहा कि कुढ़नी की यह जीत बिहार में महागठबंधन की उल्टी गिनती शुरू होने का संकेत है। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने इस जीत को लेकर महागठबंधन पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा कि यह जंगलराज पार्ट 2 है। इसे जनता नकार चुकी है।

