Homeटेक्नोलॉजीScienceफरीदाबाद में आयोजित होगा चार दिनों का भारत अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव 

फरीदाबाद में आयोजित होगा चार दिनों का भारत अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव 

Published on

न्यूज़ डेस्क 
हरियाणा के फरीदाबाद में भारत अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव का आयोजन 17 से 20 2024 तक आयोजित किया जायेगा। जानकारी के मुताबिक इस महोत्सव में दुनिया भर के विज्ञानी भी शामिल होंगे। साथ ही देश के तमाम युवा वैज्ञानिक भी आधुनिक विज्ञानं के बढ़ते कदम से देश और दुनिया को परिचित कराएँगे। केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने बुधवार को यह जानकारी दी।केंद्रीय मंत्रालय के मुताबिक भारत का मेगा विज्ञान मेला फ़रीदाबाद में ट्रांसलेशनल हेल्थ साइंस एंड टेक्नोलॉजी इंस्टीट्यूट  यानी टीएचएसटीआई  और जैव प्रौद्योगिकी विभाग के क्षेत्रीय जैव प्रौद्योगिकी केंद्र के परिसर में आयोजित किया जाएगा। वर्तमान संस्करण की विषय वस्तु ‘अमृत काल में विज्ञान और प्रौद्योगिकी सार्वजनिक लोक संपर्क’ है।
       आईआईएसएफ 2023 का उद्देश्य व्यापक स्‍तर पर लोगों को प्रेरित करना और छात्रों, शिक्षकों, वैज्ञानिकों, शोधकर्ताओं, उद्योग के पेशेवरों, उद्यमियों तथा विज्ञान संप्रेषण जैसे विविध स्तर के हितों वाले व्यक्तियों के लिए एक मंच प्रदान करना है। आईआईएसएफ 2023 में प्रतिभागियों और आम जनता को विभिन्न लाभ प्रदान करने वाली वैज्ञानिक उपलब्धियों को प्रदर्शित करने के लिए कुल 17 विषय-वस्तु हैं।
                यह कार्यक्रम विभिन्न कार्यकलापों जैसे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों द्वारा संगोष्ठी, वक्ताओं के साथ परस्पर बातचीत, प्रदर्शनियों, प्रतियोगिताओं, कार्यशालाओं, ज्ञान-साझाकरण गतिविधियों, प्रौद्योगिकी शो आदि के माध्यम से सभी हितधारकों के बीच संयोजन रखता है।
                केंद्र का कहना है कि आईआईएसएफ, समृद्ध भारत की उन्नति के लिए विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवोन्मेष में रचनात्मकता को बढ़ावा देने के लिए समर्पित है। यह विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय तथा पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के सहयोगात्मक प्रयासों के माध्यम से विज्ञान भारती के सहयोग से आरंभ किया गया था।
              बता दें कि 2015 से, आईआईएसएफ ने भारत के विभिन्न भौगोलिक क्षेत्रों में आठ संस्करणों का आयोजन किया है और एक विशाल विज्ञान महोत्सव के रूप में विस्तार किया है। 2021 में अंतरिक्ष विभाग और परमाणु ऊर्जा विभाग आईआईएसएफ का अभिन्न अंग बन गए।

Latest articles

फरवरी को मुंबई पहुंचेंगे मैक्रों, PM मोदी से करेंगे मुलाकात; क्या रहेगा कार्यक्रम?

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों अपनी भारत यात्रा के दौरान 16 फरवरी को मुंबई...

तारिक रहमान के शपथ ग्रहण में पीएम मोदी नहीं, ये नेता करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व

बांग्लादेश में नई सरकार का गठन होने जा रहा है. मंगलवार (17 फरवरी) को...

पैन कार्ड पर अपना नाम कैसे बदलें?जरूरी डॉक्यूमेंट्स और स्टेप-बाय-स्टेप प्रॉसेस

  भारत में वित्तीय लेन-देन और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए पैन कार्ड...

नेचुरल’ के चक्कर में कहीं लिवर-किडनी न हो जाए डैमेज

अक्सर लोग यह मान लेते हैं कि नेचुरल सप्लीमेंट सुरक्षित होते हैं,लेकिन सच्चाई थोड़ी...

More like this

फरवरी को मुंबई पहुंचेंगे मैक्रों, PM मोदी से करेंगे मुलाकात; क्या रहेगा कार्यक्रम?

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों अपनी भारत यात्रा के दौरान 16 फरवरी को मुंबई...

तारिक रहमान के शपथ ग्रहण में पीएम मोदी नहीं, ये नेता करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व

बांग्लादेश में नई सरकार का गठन होने जा रहा है. मंगलवार (17 फरवरी) को...

पैन कार्ड पर अपना नाम कैसे बदलें?जरूरी डॉक्यूमेंट्स और स्टेप-बाय-स्टेप प्रॉसेस

  भारत में वित्तीय लेन-देन और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए पैन कार्ड...