Homeदेशसरना कोड नहीं देने पर बिरसा के गांव में आत्मदाह की धमकी...

सरना कोड नहीं देने पर बिरसा के गांव में आत्मदाह की धमकी देने वाले चार गिरफ्तार

Published on

बीरेंद्र कुमार झा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सरना धर्म कोड को मान्यता देने की मांग तेज हो गई है।आदिवासी सेंगल अभियान के चार कार्यकर्ताओं ने धमकी दी थी कि अगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी झारखंड यात्रा के दौरान आदिवासियों के लिए सरना कोड को मान्यता देने की घोषणा नहीं करते हैं, तो ये भगवान बिरसा मुंडा के गांव उलिहातू में जाकर आत्मदाह कर लेंगे। इन सभी चारों लोगों को संबंधित थानों की पुलिस ने पीएम मोदी के झारखंड आने से पहले ही गिरफ्तार कर लिया है। इसके नाम चंद्र मोहन मार्डी, पृथ्वी मुर्मू, विक्रम हेंब्रम और कानूराम टुडू है। इस बीच आदिवासी सेंगेल अभियान के प्रमुख पूर्व सांसद सालखन मुर्मू ने कहा कि बिरसा जयंती, 15 नवंबर को विभिन्न जिला मुख्यालयों पर सुबह 10:00 बजे से 1:00 बजे तक सरना कोड और आदिवासी राष्ट्र बनाने की मांग के समर्थन में अनशन का उनका कार्यक्रम चलता होगा । सालखन और सुमित्रा मुर्मू जमशेदपुर के साक्षी गोल चक्कर पर अनशन और धरना प्रदर्शन करेंगे ।इधर आदिवासी सेंगेल अभियान की महिला मोर्चा की कोल्हान अध्यक्ष प्रेमशिला मुर्मू ने भी आत्मदाह की धमकी दे डाली है। उन्होंने कहा कि वह जमशेदपुर में बिरसा मुंडा की प्रतिमा के सामने आत्मदाह कर लेगी।

अब आदिवासी सेंगेल अभियान की कोल्हान अध्यक्ष ने दिया आत्मदाह की धमकी

आदिवासी सेंगेल अभियान के प्रमुख सालखंड मुर्मू ने मंगलवार को बताया कि आज पता चला है कि कल रात 13 नवंबर 2023 को चंद्र मोहन मार्डी को पेटरवार थाना की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया ह। पृथ्वी मुर्मू और विक्रम हेंब्रम को पूर्वी सिंहभूम की बागबेड़ा थाना पुलिस ने और कन्हराम टुडू को गम्हरिया थाना की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।उन्होंने बताया कि मंगलवार सुबह है 11:00 बजे पश्चिम सिंहभूम जिला के सोनवा प्रखंड की प्रेमशिला मुर्मू जो सेंगेल अभियान महिला मोर्चा की कोल्हान की अध्यक्ष भी है अपनी आत्मदाह करने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि प्रेम शिला मुर्मू ने 15 नवंबर को दिन में 1:00 बजे जमशेदपुर के साकची गोल चक्कर के पास बिरसा मुंडा की मूर्ति के सामने आत्मदाह करने की घोषणा की है। प्रेमशिला ने कहा है कि अगर 15 नवंबर को बिरसा मुंडा के गांव से प्रधानमंत्री सरना धर्म कोड को मान्यता देने की घोषणा नहीं करते हैं, तो वे जमशेदपुर में आत्मदाह कर लेगी।

सेंगेल कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी उनके बलिदानी भावनाओं को कुचलना जैसा

आदिवासी सेंगेल अभियान के अध्यक्ष सालखन मुर्मू का कहना है कि भारत के लगभग 15 करोड़ आदिवासी समाज को उनकी धार्मिक आजादी नहीं देना संविधान और कानून का गला घोटने जैसा है। उन्होंने यह भी कहा कि अगर आदिवासियों को अपना धर्म कोड नहीं मिला तो इसे जबरन आदिवासियों को हिंदू ,मुसलमान, ईसाई आदि बनाने के लिए मजबूर करना माना जाएगा। पूर्व सांसद ने सरना धर्म कोड को मान्यता दिलाने के लिए अपने कार्यकर्ताओं की ओर से आत्मदाह की चेतावनी का बचाव करते हुए इसे बलिदानी साहस करार दिया।उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों को गिरफ्तार करके उनकी बलिदानी भावना को कुचलने का प्रयास किया जा रहा है। आदिवासी सेंगेल अभियान इसकी निंदा करता है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में सेंगेल अभियान इसके लिए बड़े आंदोलन की घोषणा करेगा।

मांगे पूरी न होने तक चलेगा आंदोलन

आदिवासी सेंगेल अभियान प्रमुख सालखान मुर्मू भले ही आंदोलन जारी रहने की बात करते हैं ,लेकिन उन्होंने ने यह उम्मीद भी जताई है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रकृति पूजक हैं और वे प्रकृति पूजक आदिवासियों की भावना का सम्मान करेंगे और भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थान से सरना धर्मकोड को मान्यता देने की घोषणा करेंगे। उन्होंने कहा कि इस उम्मीद के बावजूद उनकी ओर से बिरसा जयंती पर घोषित अनशन कार्यक्रम होकर रहेगा। उन्होंने कहा कि आदिवासी सेंगेल की दो मांगे हैं सरना धर्म कोड को मान्यता देना और आदिवासी राष्ट्र बनाने की घोषणा करना। इसके लिए आदिवासी सेंगेल अभियान लगातार आंदोलन करता रहेगा।

 

Latest articles

क्या भारत विरोधी बालेन शाह के PM बनने पर सुधरेंगे रिश्ते, नेपाल के लिए इंडिया क्यों जरूरी?

रैपर से राजनेता बने बालेन (बालेंद्र) शाह नेपाल के प्रधानमंत्री बनने की राह में...

दिल्ली हाईकोर्ट से अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को झटका

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली पिछली आम आदमी पार्टी की सरकार के...

एयरपोर्ट पर खो गया लगेज? Google बताएगा बैग की सही लोकेशन

फ्लाइट से ट्रैवल करते समय सबसे ज्यादा टेंशन तब होती है, जब एयरपोर्ट पर...

क्या नींद में सपना देखकर आप भी चलाते हैं हाथ-पैर? इसे ‘नॉर्मल’ समझकर न करें नजरअंदाज

नींद का समय शरीर के आराम करने और दिमाग के पूरे दिन की जानकारी...

More like this

क्या भारत विरोधी बालेन शाह के PM बनने पर सुधरेंगे रिश्ते, नेपाल के लिए इंडिया क्यों जरूरी?

रैपर से राजनेता बने बालेन (बालेंद्र) शाह नेपाल के प्रधानमंत्री बनने की राह में...

दिल्ली हाईकोर्ट से अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को झटका

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली पिछली आम आदमी पार्टी की सरकार के...

एयरपोर्ट पर खो गया लगेज? Google बताएगा बैग की सही लोकेशन

फ्लाइट से ट्रैवल करते समय सबसे ज्यादा टेंशन तब होती है, जब एयरपोर्ट पर...