Homeदेशलोकसभा में इंडिया गठबंधन में मनमाफिक सीट नहीं मिलने पर जयंत अकेले...

लोकसभा में इंडिया गठबंधन में मनमाफिक सीट नहीं मिलने पर जयंत अकेले लड़ेंगे चुनाव

Published on

बीरेंद्र कुमार झा

अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में अब काफी कम समय रह गया है।जिसके मद्देनजर देशभर की राजनीतिक पार्टियां अपनी-अपनी रणनीति बनाती नजर आ रही हैं। इसी क्रम में राष्ट्रीय लोक दल (RLD) ने भी उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव की तैयारी शुरू करते हुए 12 सीटों पर अपनी पकड़ मजबूत बनानी कर दी है। दरअसल राष्ट्रीय लोक दल ने पांच दिसंबर को लखनऊ में अपने बड़े नेताओं की बैठक बुलाई है। बैठक की अध्यक्षता पार्टी अध्यक्ष जयंत चौधरी करेंगे।

एसपी और कांग्रेस की तकरार से ले रहे सबक

वर्तमान में देश में पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव हो रहे हैं। जिन्हें लोकसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दलों के बीच सेमीफाइनल की तरह देखा जा रहा है। इस बीच लोकसभा चुनाव में एनडीए गठबंधन को हराने के लिए बने विपक्षियों इंडिया गठबंधन में मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारी के दौरान समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच तकरार देखने को मिली।फिलहाल समाजवादी पार्टी यूपी में अपने सभी सीटों को मजबूत कर ने में जुटी हाफ। लोकसभा चुनाव को लेकर आरएलडी ने अपनी कमर कस ली है और उत्तर प्रदेश की 12 सीटों पर चुनाव लड़ने का मन बना रही है

5 दिसंबर को बुलाई बैठक

राष्ट्रीय लोक दल के प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय ने पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद 5 दिसंबर को लखनऊ में पार्टी के बड़े नेताओं की बैठक बुलाई है।आरएलडी की इस बैठक में पार्टी के सांसद, पूर्व सांसद, विधायक, पूर्व विधायक, क्षेत्रीय, मंडल और प्रकोष्ठों के प्रदेश अध्यक्ष हिस्सा लेंगे। इस दौरान पार्टी इंडिया गठंबधन के साथ अपने सीटों के बंटवारे को लेकर रणनीति बनाएगी।

12 सीटों पर लोकसभा चुनाव लड़ने की तैयारी

प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय के अनुसार वह उत्तर प्रदेश में तकरीबन 12 सीटों पर लोकसभा चुनाव लड़ने का मन बना रहे हैं। उनका कहना है कि इन सीटों पर उनकी पार्टी की काफी अच्छी पकड़ है।रामाशीष राय के अनुसार उनकी पार्टी की पूर्वी उत्तर प्रदेश की देवरिया और पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सीटों पर काफी अच्छी पकड़ है, जहां पर वह इंडिया गठबंधन के साथ एनडीए गठबंधन को काफी कड़ी टक्कर दे सकते हैं।ऐसे में गठबन्धन न होने की स्थिति का भी आकलन कर यह अपनी तैयारी में जुटी हुई है।

 

Latest articles

घुसपैठियों को जमीन देकर देश को खतरे में डाला’प्रधानमंत्री मोदी का कांग्रेस पर हमला

  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम विधानसभा चुनाव से पहले राज्य के कोकराझार जिले में...

LPG संकट पर ‘सरकार दे रही जवाब , लेकिन विपक्ष लोकसभा में  सुनने को तैयार नहीं’

लोकसभा में LPG और संभावित ऊर्जा संकट के मुद्दे पर चर्चा के दौरान केंद्रीय...

घर बैठे चेक कर सकते हैं LPG सिलेंडर बुकिंग का स्टेटस, जानें आसान तरीका

इन दिनों सिलेंडर की कमी से जुड़ी खबरें प्रमुखता से सामने आ रही हैं।ऐसे...

कोलेस्ट्रॉल रिपोर्ट नॉर्मल, फिर भी हार्ट अटैक का खतरा? सावधान! यह हो सकता है कारण 

हार्ट की सेहत की बात होती है तो आमतौर पर लोग एलडीएल, एचडीएल और...

More like this

घुसपैठियों को जमीन देकर देश को खतरे में डाला’प्रधानमंत्री मोदी का कांग्रेस पर हमला

  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम विधानसभा चुनाव से पहले राज्य के कोकराझार जिले में...

LPG संकट पर ‘सरकार दे रही जवाब , लेकिन विपक्ष लोकसभा में  सुनने को तैयार नहीं’

लोकसभा में LPG और संभावित ऊर्जा संकट के मुद्दे पर चर्चा के दौरान केंद्रीय...

घर बैठे चेक कर सकते हैं LPG सिलेंडर बुकिंग का स्टेटस, जानें आसान तरीका

इन दिनों सिलेंडर की कमी से जुड़ी खबरें प्रमुखता से सामने आ रही हैं।ऐसे...