HomeदेशPM मोदी ने किडनी ट्रांसप्लांट के बाद जाना लालू यादव का हाल,...

PM मोदी ने किडनी ट्रांसप्लांट के बाद जाना लालू यादव का हाल, तेजस्वी यादव से की बात

Published on

नई दिल्ली: आरजेडी सुप्रीमो और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव का सिंगापुर के एक अस्पताल में सफल किडनी ट्रांसप्लांट कर दिया गया है। ऑपरेशन के बाद उन्हें ओटी से आईसीयू में भी शिफ्ट कर दिया गया। इस बीच देश के तमाम दिग्गज नेता उनकी सेहत का हाल ले रहे हैं वहीं उन्हें अपनी किडनी डोनेट करने वाली बड़ी बेटी रोहिणी आचार्य की भी लोग जमकर सराहना कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी तेजस्वी यादव को फोन कर लालू यादव की सेहत का हाल जाना।

PM मोदी ने  तेजस्वी से फोन पर की बात

पीएम मोदी ने लालू के बेटे तेजस्वी यादव से फोन पर बातचीत की। पीएम मोदी ने फोन पर तेजस्वी से उनके पिता की सेहत के बारे में पूछा। इस बीच ऑपरेशन के बाद लालू यादव का एक वीडियो भी सामने आया है,  इस वीडियो में लालू ने सबका दुआओं के लिए धन्यवाद किया है।

लालू की सेहत के लिए पूजा और प्रार्थना

देश में चारों तरफ से उनकी अच्छी सेहत के लिए पूजा और प्रार्थना की जा रही है। इसके अलावा परिवार वाले भी लगातार सोशल मीडिया के जरिए लालू यादव की सेहत से जुड़े अपडेट लगातार दे रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ आरजेडी सुप्रीमो की बेटी की भी लोग जमकर सराहना कर रहे हैं। उन्होंने अपने पिता को किडनी दान की है और लोग उनके इस कदम की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

बेटी रोहिणी की सभी कर रहे हैं तारीफ

वहीं केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने भी रोहणी की तारीफ करते हुए कहा, ‘बेटी हो तो रोहणी आचार्य जैसी। गर्व है आप पर। आप उदाहरण होंगी आने वाले पीढ़ियों के लिए।’ इसके अलावा बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लालू यादव की सफल सर्जरी पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि “वह ठीक हैं। खुशी की बात है कि सब ठीक हो गया। डॉक्टरों ने भी कहा है कि वह ठीक हैं। मैंने तेजस्वी यादव से भी बात की है।”

Latest articles

दुर्घटना का शिकार होने से बचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बुधवार को सबरीमाला दर्शन के लिए केरल के पथानामथिट्टा स्थित राजीव...

तेजस्वी के साथ पप्पू-कन्हैया ने किया ‘खेला’!महागठबंधन की 11 सीटों पर नहीं बन रही बात

बिहार चुनाव में महागठबंधन की अंदरूनी कलह अब खुलकर सामने आ गई है।नामांकन वापस...

कैसे होता है साइबर हमला, जानिए किस टेक्नोलॉजी का होता है इस्तेमाल

साइबर हमला एक ऐसी प्रक्रिया है जिसमें कोई व्यक्ति या समूह तकनीकी कमजोरियों का...

आंखों में दिखें ये लक्षण तो समझ लें दिल में होने वाली है दिक्कत 

हमारे शरीर के तमाम अंग हमें पहले से ही यह संकेत देना शुरू कर...

More like this