HomeदेशMaharashtra Gram Panchayat Election: बारामती में 'भतीजे' ने दिया 'चाचा' को झटका,...

Maharashtra Gram Panchayat Election: बारामती में ‘भतीजे’ ने दिया ‘चाचा’ को झटका, खाता तक नहीं खोल पाई शरद पवार की एनसीपी

Published on

विकास कुमार
महाराष्ट्र ग्राम पंचायत चुनाव में बारामती में अजित पवार गुट ने भारी जीत दर्ज की है। 32 सीटों में से 30 सीट पर अजित पवार की एनसीपी ने जीत दर्ज की है। अजित पवार की गुट वाली एनसीपी के धड़े ने दावा किया कि बारामती में 32 ग्राम परिषदों में से 30 पर उसने जीत दर्ज की है। दो ग्राम पंचायतें बीजेपी समर्थित पैनल ने जीतीं।

बारामती में 32 ग्राम पंचायतों के लिए वोटों की गिनती तालुका कार्यालय में की गई। गौर करने वाली बात ये है कि बारामती तालुका को शरद पवार का गढ़ माना जाता है। तालुका की अधिकांश ग्राम पंचायतों में एनसीपी का हमेशा से दबदबा रहा है। एनसीपी में फूट के बाद पहली बार शरद पवार और अजित पवार के गुट इस ग्राम पंचायत चुनाव में आमने-सामने आए थे।

50 साल में पहली बार एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार को बारामती में बड़ा झटका लगा है। ग्राम पंचायत चुनाव में अजित पवार की एनसीपी ने अकेले अपने दम पर बारामती में बड़ी जीत दर्ज की है। हालांकि, ग्राम पंचायत चुनाव के इस नतीजे को शरद पवार के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। साफ है कि इस चुनाव में शरद पवार से अलग होने के बाद अजित पवार गुट ने बेहतर प्रदर्शन किया है।

Latest articles

बिहार में होने वाला राज्य सभा चुनाव के विभिन्न आयाम

बिहार में 16 मार्च को होने वाला राज्य सभा के 5 सीटों पर होने...

बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी के लिए विधानसभा चुनाव का शेड्यूल जारी

चुनाव आयोग ने देश के पांच राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश में होने वाले...

गैस संकट में बड़े काम आयेगा यह इंडक्शन, किसी भी बर्तन में बनेगा खाना

  भारत में एलपीजी गैस संकट और बढ़ती कीमतों के बीच लोग तेजी से बिजली...

सिर्फ मर्दों में होती हैं ये बीमारियां, 40 की उम्र के बाद दोगुना हो जाता है खतरा

  आज की तेज रफ्तार जिंदगी में पुरुष अक्सर काम, परिवार और जिम्मेदारियों के बीच...

More like this