पटना: बिहार के मशहूर खान सर एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं, अपने खास और देशी अंदाज से पढ़ाने की वजह से देश दुनिया में वह काफी मशहूर हैं। लेकिन अपने इसी खास तरीके की वजह से बड़ी तेजी से लोकप्रिय हुए खान सर एक वीडियो की वजह से विवादों में फंस गए हैं। लोग सोशल मीडिया में उन्हें बुरा भला कह रहे हैं, विपक्षी दलों ने तो उनकी गिरफ्तारी तक की मांग कर डाली है। इस सबके पीछे एक वीडियो है जिसमें वह मुसलमानों के बारे में पोलिमिकली बोलते नजर आ रहे हैं।
खान सर का एक छोटा सा वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिससे खान सर एक बार फिर ट्रेंड कर रहे हैं। खान सर इस बार अब्दुल व सुरेश के चक्कर में खुद फंस गए हैं, दोनों का मतलब समझाते समझाते वह अब खुद सोशल मीडिया एक साथ ट्रोल और ट्रेंड हो रहे हैं। कुछ नेताओं ने उनकी गिरफ्तारी की मांग उठाई है। सोशल मीडिया में लोग अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं, वैसे उनके बचाव में अब यूजर्स भी उतर आये हैं।
इसे नीचता की हद कहते हैं। ऐसे लोग शिक्षा का धंधा करते हुए समाज में नफरत फैलाने वाले घटिया धंधेबाज हैं।
इस आदमी को तुरंत गिरफ्तार होना चाहिए। pic.twitter.com/9sX6PIvVuO
— Ashok Kumar Pandey अशोक اشوک (@Ashok_Kashmir) December 4, 2022
पहले भी विवादों मे रहे हैं खान सर
खान सर पहले भी विवाद में फंसते रहे हैं, कुछ समय पहले उन पर रेलवे भर्ती बोर्ड परीक्षा के खिलाफ छात्रों के विरोध के बाद फैली हिंसा को भड़काने का आरोप लगा था, जिसमें बिहार पुलिस द्वारा केस भी दर्ज किया गया था। अब खान सर नई वीडियो से एक बार फिर चर्चा में है। वायरल हो रहे वीडियो में खान सर को हमेशा की तरह बड़े से पर्दे पर बच्चों को पढ़ाते देखा जा सकता है। वीडियो में खान सर हिंदी व्याकरण के द्वंद्व समास को पढ़ा रहे हैं। इसी को पढ़ाने के दरम्यान खान सर कहते हैं कि आपने संधि विच्छेद पढ़ा है ना? संधि विच्छेद माने एक ही बात के दो अर्थ निकलना।
सुरेश और अब्दुल में समझाया फर्क
यहां तक तो ठीक था लेकिन इसके आगे खान सर ने नज़ीर पेश करते हुए कहा कि, सुरेश ने जहाज को उड़ा दिया, जिसका मतलब है कि सुरेश ने जहाज को उड़ा दिया लेकिन अगर नाम को तब्दील कर दें और कहें कि अब्दुल ने जहाज उड़ा दिया। यहां पर खान सर का ताल्लुक है कि अब्दुल के जहाज़ उड़ाने का मतलब बम वगैरह से उड़ाना।
इंटरनेट में हो रहे हैं ट्रेंड और ट्रोल
खान सर के इस बयान के चलते उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल किया गया और गिरफ्तारी की मांग की गई। कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने भी ट्वीट कर गिरफ्तारी की मांग की, सुप्रिया ने अपने ट्वीट में लिखा “बुरा, निहायत ही बुरा, इसे गिरफ्तार किया जाना चाहिए और हंसने वाले को इसकी भद्दी बकवास सुनकर सोचना चाहिए, हम क्या बन रहे हैं?”
गिरफ्तारी की उठ रही है मांग
साथ ही दिग्गज लेखक अशोक कुमार पांडेय ने भी इस पर ऐतराज़ जताते हुए खान साहब को गिरफ्तार करने की मांग की है। उन्होंने ट्वीट किया, “इसे कहते हैं नीचता की पराकाष्ठा। वे लोग सस्ते व्यापारी हैं जो शिक्षा की आड़ में समाज में नफरत फैलाते हैं। इस आदमी को तुरंत गिरफ्तार किया जाना चाहिए।”

