Homeदेशइजरायल के खिलाफ अब हूती विद्रोहियों ने किया जंग का ऐलान !

इजरायल के खिलाफ अब हूती विद्रोहियों ने किया जंग का ऐलान !

Published on

न्यूज़ डेस्क 

यमन पर शासन कर रहे हूती विद्रोहियों ने इजरायल के खिलाफ आधिकारिक तौर पर युद्ध की घोषणा करते हुए दक्षिणी इजरायल पर ड्रोनों और क्रूज़ मिसाइलों से हमला किया है। खबर है उधर गाजा में दो इजरायली सैनिक मारे गए हैं। हूती ने सिलसिलेवार हमलों की जिम्मेदारी ली है और कहा है कि गाजा पर हमले रुकने तक इजरायल पर हमले जारी रहेंगे।
      टाइम्स ऑफ इजरायल की रिपोर्ट के अनुसार, संगठन के प्रवक्ता याह्या सरिया ने कहा कि हवाई हमले में ड्रोन के साथ-साथ बैलिस्टिक और क्रूज़ मिसाइलों का इस्‍तेमाल किया गया। उन्होंने कहा कि यह ऑपरेशन “यमनी लोगों की मांग” पर किया गया। रिपोर्ट के अनुसार, सरिया ने कहा कि युद्ध शुरू होने के बाद से इजरायल के खिलाफ संगठन द्वारा किया गया यह तीसरा हमला था और मिसाइलों और ड्रोन के साथ इजराइल के खिलाफ आगे भी हमले करने की कसम खाई।
       रॉकेट प्रक्षेपण से सुबह इजरायल के इलियट में सायरन बजने लगे और एरो वायु रक्षा प्रणाली ने उन्हें रोक लिया। कथित तौर पर इजरायली जेट विमानों ने ड्रोन को मार गिराया। टाइम्स ऑफ इजरायल के अनुसार, हूती सरकार के प्रधानमंत्री अब्देलअज़ीज़ बिन हैबटूर ने दिन में पहले घोषणा की थी कि हमले में इस्तेमाल किए गए ड्रोन “यमन राज्य के हैं”।
     यहां बता दें कि हूती विद्रोहियों ने 2014 में यमन की राजधानी सना पर कब्जा कर लिया था और देश के बड़े हिस्से को अपने नियंत्रण में ले लिया था। हूती विद्रोही हमास के साथ इजरायल के खिलाफ “प्रतिरोध की धुरी का हिस्सा” हैं। माना जाता है कि हूती विद्रोहियों को ईरान की सरकार का भी समर्थन प्राप्त है।

Latest articles

राहुल गांधी ने अपनी बदनामी करवाई,एपस्टीन फाइल्स आरोप पर हरदीप पुरी का वार

एपस्टीन फाइलों के विवाद पर केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने मीडिया से बातचीत के...

खिलाफ बड़े आंदोलन की तैयारी? किसान संघ के नेताओं से की अचानक मुलाकात

भारत और अमेरिका के बीच हुए हालिया व्यापार समझौते पर कांग्रेस सांसद और लोकसभा...

Microsoft Windows और Office में पाई गईं खामियां, हैक हो सकता है आपका सिस्टम

अगर आप माइक्रोसॉफ्ट के Windows और Office सॉफ्टवेयर को यूज करते हैं तो आपको...

पुरानी इमारतें गुलामी की प्रतीक’, सेवा तीर्थ से पीएम मोदी की पहली स्पीच

प्रधानमंत्री मोदी सेवा तीर्थ और कर्तव्य भवन 1 और 2 के उद्घाटन कार्यक्रम में...

More like this