हैदराबाद: थाइलैंड की छात्रा से प्रोफेसर ने की छेड़छाड़, FIR के बाद यूनिवर्सिटी ने किया सस्पेंड

0
207

हैदराबाद: तेलंगाना की राजधानी में हैदराबाद विश्वविद्यालय के एक प्रोफेसर को थाईलैंड की एक छात्रा के साथ दुर्व्यवहार करने और यौन हमला करने के आरोप में हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने बताया कि छात्रा दुष्कर्म के प्रयास से बच निकली और गाचीबोवली थाना में शिकायत दर्ज कराई। छात्रा का कहना है कि शुक्रवार को प्रोफेसर उसे किताब देने के बहाने अपने घर ले गए थे। वहीं उन्होंने जबरदस्ती की। पुलिस ने भारतीय दंड संहित की धारा 354 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

आरोपी प्रोफेसर को किया गया सस्पेंड

पुलिस ने शनिवार बताया​ कि प्रोफेसर रवि रंजन के खिलाफ छात्रा का शील भंग करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। छात्रा का चुम्बन लेने की कोशिश करने वाले हैदराबाद विश्वविद्यालय ने हिंदी विभाग के प्रोफेसर रवि रंजन को आपराधिक शिकायत और प्राथमिकी के आधार पर तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है।

 विश्वविद्यालय के छात्रों ने किया प्रोफेसर के खिलाफ प्रदर्शन

घटना के बाद विश्वविद्यालय के छात्रों ने प्रोफेसर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। छात्रों के आंदोलन को देखते हुए विश्वविद्यालय में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

सिर्फ थाई भाषा जानती है छात्रा

पुलिस के मुताबिक,62 वर्षीय हिंदी विभाग के प्रोफेसर रवि रंजन करीब 4 बजे छात्रा को अपने घर ले गए। रात के करीब 9 बजे उन्होंने उसे यूनिवर्सिटी छोड़ा। जब छात्रा को उसके दोस्तों ने देखा तो वह रो रही थी। वजह पूछी तो उसने बताया कि प्रोफेसर ने उसे सेक्शुअली असॉल्ट किया है। इसके बाद उसने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई। छात्रा को सिर्फ थाई भाषा आती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here