विपक्ष के नेताओं के फोन से छेड़छाड़ की कोशिश पर बोले राहुल गांधी

0
115

बीरेंद्र कुमार झा

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को प्रेस कांफ्रेंस करके केंद्र सरकार पर जोरदार हमला किया ।उन्होंने दावा किया कि उनकी पार्टी और कुछ अन्य विपक्षी दलों के नेताओं के आईफोन से सरकार प्रायोजित हैंकर्स द्वारा छेड़छाड़ करने की कोशिश की गई है। यह सब अदानी मामले से ध्यान भटकने की कोशिश है।मीडिया से बातचीत में उन्होंने यह दावा भी किया कि गौतम अडानी देश में नंबर एक हैं और इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह का नंबर आता है। राहुल गांधी ने आगे कहा हिंदुस्तान के भविष्य के लिए सबसे जरूरी चीज न्याय है। यदि न्याय नहीं मिलेगा,तो देश आगे नहीं बढ़ेगा।

अडानी का जिक्र होते ही जासूसी एजेंसी को लगा देते हैं पीछे

राहुल गांधी ने यह भी कहा कि जब भी अदानी से जुड़ा मामला उठाया जाता है, तो एजेंसी को जासूसी में लगा दिया जाता है ।उन्होंने एक पुरानी कहानी का उल्लेख किया और कहा कि नरेंद्र मोदी जी की आत्मा अडानी में है।तोता कहीं बैठा है, राजा कहीं और बैठा हुआ है। हकीकत यह है कि सत्ता आदरणीय अडानी जी के हाथ में है। उन्होंने दावा किया कि उनके कार्यालय के कई लोगों कैसी वेणुगोपाल समेत कांग्रेस के कुछ नेताओं, समाजवादी पार्टी के अखिलेश यादव ,आम आदमी पार्टी के राघव चड्ढा और कुछ अन्य विपक्षी नेताओं की आईफोन को सरकार प्रायोजित हैंकर्स ने निशाना बनाया है।

पावर किसी और के हाथ में

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आत्मा अडानी में है। असलियत यह है कि राजा, राजा ही नहीं है। इनका पावर किसी और के हाथ में है। जैसे ही हम अडानी पर जाते हैं, वैसे ही इंटेलिजेंस एजेंसी ,जासूस, सीबीआई आदि आते हैं। अभी नंबर एक अडानी, नंबर दो प्रधानमंत्री और नंबर तीन पर अमित शाह है।

फोन से छेड़छाड़ करने की कोशिश

टीएमसी नेता महुआ मोइत्रा,शिवसेना (यूबीटी) नेता प्रियंका चतुर्वेदी, कांग्रेस नेता शशि थरूर और पवन खेड़ा ने कहा है कि उन्हें अपने फोन निर्माता से अलर्ट का मैसेज मिला है कि उनके फोन से छेड़छाड़ करने की कोशिश की जा रही है। इस पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि पूरे विपक्ष के खिलाफ एप्पल का नोटिस आता है। यह मेरी कार्यालय में सभी लोगों को मिला है।कांग्रेस पार्टी में लिस्ट बनी हुई है। यहां सारे किसी ने किसी तरीके से इस मामले में शामिल है। कांग्रेस नेता ने कहा कि आपका ध्यान कभी इधर, कभी उधर ले जाते हैं। आपके दिल में गुस्सा पैदा करते हैं।जब आप आपके अंदर नफरत आता है तो यह लोग इस देश का धन उड़ा ले जाते हैं।

आप मेरा फोन ले सकते हैं ,मैं डरता नहीं

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि आडानी का जिक्र होते ही खुफिया एजेंसी ,जासूस तैनात हो जाते हैं ।उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में एप्पल फोन पर मिली चेतावनी पढ़कर सुनाया और दावा किया कि कई नेताओं को ऐसी चेतावनी मिली है।उन्होंने कहा कि जितनी मर्जी हो उतना टैप करें ।आप मेरा फोन ले जा सकते हैं। मैं डरता नहीं हूं सरकार ध्यान भटकने की राजनीति में लिप्त हैं।

बीजेपी ने दी मामले पर प्रतिक्रिया

एप्पल द्वारा कुछ विपक्षी नेताओं को उनके आईफोन पर सरकार प्रायोजित हमले के बारे में आगाह किए जाने पर बीजेपी की प्रतिक्रिया आई है। बीजेपी नेता रविशंकर प्रसाद ने कहा कि यह एप्पल को स्पष्ट करना है।उन्हें प्राथमिक की दर्ज करानी चाहिए। राहुल गांधी ने पहले पेगासस के बारे में दावे किए थे,लेकिन उन्होंने सुप्रीम कोर्ट द्वारा नियुक्त समिति के समक्ष आईफोन जमा करने से इनकार कर दिया था।

गौरतलब है कि विपक्ष के कई नेताओं ने मंगलवार को दावा किया कि उन्हें एप्पल से संदेश प्राप्त हुआ है, जिसमें उन्हें आगाह किया गया है कि सरकार प्रायोजित हैंकर्स ने उनके आईफोन में कथित तौर पर छेड़छाड़ करने का प्रयास किया है। उन्होंने सोशल मीडिया एप्स पर दावे के पक्ष में स्क्रीनशॉट भी शेयर किया।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here