Narco में आफताब ने कबूला गुनाह! बताया कहां फेंका श्रद्धा के कपड़े और मोबाइल

0
140

नई दिल्ली: श्रद्धा वालकर हत्याकांड के आरोपी आफताब अमीन पूनावाला ने नार्को टेस्ट के दौरान भी श्रद्धा की बेरहमी से हत्या करने की बात कबूल कर ली है। उसने बताया कि श्रद्धा के शव के टुकड़े करने के लिए कई हथियारों का इस्तेमाल किया। उसने हथियार, श्रद्धा के कपड़े और मोबाइल कहां फेंके इसकी भी जानकारी दी। इससे पहले आफताब ने पॉलीग्राफी टेस्ट में श्रद्धा की हत्या का जुर्म कबूला था। आफताब की गुरुवार को रोहिणी के एक अस्पताल में करीब दो घंटे तक नार्को जांच हुई, जांच पूरी तरह सफल रही और उसका स्वास्थ्य भी पूरी तरह से ठीक है।


जांच टीम ब्रेन मैपिंग टेस्ट से भी गुजारना चाहती है आफताब को

एएसएल के अधिकारी संजीव गुप्ता ने बताया कि नार्को परीक्षण और पॉलीग्राफ जांच के दौरान आफताब ने जो भी जवाब दिए,इसकी रिपोर्ट जल्द ही पुलिस से की जाएगी। इसके बाद जांच टीम तय करेंगी कि उन्हें तफ्तीश में आगे क्या करना है। दरअसल कई बार इन दोनों परीक्षणों के बाद जांच टीम ब्रेन मैपिंग टेस्ट से भी आरोपी को गुजारना चाहती है। इस के क्या होता है यह रिपोर्ट आने के बाद तय होगा।

पोस्ट नार्को परीक्षण दो—तीन दिन बाद होगा

नार्को के बाद एक पोस्ट परीक्षण भी किया जाता है। लिहाजा अब आफताब को डॉक्टर्स की राय के मुताबिक 2—3 दिन बाद पोस्ट नार्को टेस्ट के लिए एफएसएल लैब लाया जाएगा। इसमें उसकी काउंसलिंग होगी। उसके द्वारा दिए गय सवालों के जवाब के बारे में भी उसे जानकारी दी जाएगी, ताकि उसे देखकर यह पता लगाया जा सके कि वह कितना सहज है। इस मामले पर चर्चा होने के बाद मामले की सख्ती से जांच की जा रही है।

विशेषज्ञ बोले— कबूलनामें की कोई कानूनी वैधता नहीं

आरोपी आफताब के एक मजिस्ट्रेट के समक्ष दिए गया बयान समेत कथित कबूलनामों की कोई निर्णायक कानूनी वैधता नहीं है। विशेषज्ञों ने यह बात कही है। पुलिस और अन्य अधिकारिक सूत्रों ने हालांकि यह दावा किया है कि आफताब ने शव के टुकड़े—टुकड़े करने की बात कबूल कर ली है लेकिन उसके वकील ने कहा कि पूनावाला ने इससे इनकार किया कि उसने जुर्म कबूला है। कानूनी विशेषज्ञों ने वीडियो कांफ्रेंस के जरिए एक मजिस्ट्रेट के समक्ष किए गये आफताब के कबूलनामेे पर भी सवाल उठाया और इसे आपत्तिजनक तथा अभूतपूर्व बताया।

क्या होता है नार्को टेस्ट में

नार्को टेस्ट में सोडियम पेंटोथल, स्कोपोलामाइन और सोडियम एमिटल जैसी दवा दी जाती है जो व्यक्ति को एनेस्थीरिया के विभिन्न चरणों तक लेकर जाती हैं सम्मोहन (हिप्नोटिक)चरण में व्यक्ति पूरी तरह होश हवास में नहीं रहता है।

30 से ज्यादा सवालों के जवाब दिये हत्यारे आफताब ने, कुछ यूं चला सवाल, जवाब का सिलसिला

  • सवाल:श्रद्धा की हत्या किसने की?
  • जवाब:मैंने
  • सवाल:कैसे की?
  • जवाब: गला दबाकर
  • जवाब: सिगरेट पी
  • सवाल: शव के टुकड़े कितने हथियारों से किए?
  • जवाब: कई
  • सवाल: क्यों की?
  • जवाब: गुस्से में की
  • सवाल:गुस्से में क्यों?
  • जवाब:दूसरी लड़कियों को डेट करना था तो झगड़ती थी।
  • सवाल:श्रद्धा का फोन कहां है?
  • जवाब:फेंक दिया
  • सवाल: शव के टुकड़े कहां फेंके?
  • जवाब:जंगल में फेंक दिये
  • सवाल: हत्या में और कौन था शामिल?
  • जवाब: कोई नहीं
  • सवाल: श्रद्धा का सिर कहां है?
  • जवाब: पुलिस को बता दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here