छत्तीसगढ़ की चुनावी रैली में बोले गृह मंत्री अमित शाह – यहां 3 बार मनाई जाएगी दिवाली

0
98

बीरेंद्र कुमार झा

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में चुनावी रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस बार छत्तीसगढ़ में तीन बार दिवाली मनाई जाएगी।एक बार दिवाली के दिन, दूसरी बार 3 दिसंबर को जब बीजेपी सरकार बनेगी और फिर जनवरी 2024 में अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण पर। गौरतलब है कि एक चुनावी रैली को संबोधित करने से पहले अमित शाह ने छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में दंतेश्वरी मंदिर में पूजा अर्चना की।

मनीराम कश्यप भूपेश बघेल को भी हरा देंगे

चुनावी रैली को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि मनीराम कश्यप पिछले 30 वर्षों में कभी चुनाव नहीं हारे हैं।वह एक शानदार कबड्डी खिलाड़ी हैं।वे चुनावी कबड्डी में भूपेश बघेल को भी हरा देंगे।पीएम मोदी ने आदिवासियों को सम्मान की जिंदगी दी है।पीएम मोदी ने आदिवासियों को सुरक्षा सम्मान और समावेशी विकास दिया है। मैं भूपेश बघेल जी से पूछना चाहता हूं कि उन्होंने आदिवासियों को कितना पैसा दिया, जब कांग्रेस सत्ता में थी।तब जनजाति कल्याण मंत्रालय जनजातीय कल्याण के लिए एसटी घटक 29,000 करोड रुपए का था।पीएम मोदी सरकार ने इसे बढ़ाकर 1,32,000 करोड रुपए कर दिया।लाइट, मोबाइल टावर,सड़कें और स्कूल आदिवासियों के क्षेत्र तक पहुंचे।

1300 करोड रुपए का किया घोटाला

छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने कहा कि पिछले 9 वर्षों में मोदी सरकार ने सड़कों का विकास किया। गैस सिलेंडर उपलब्ध कराए, शौचालय बने, एकलव्य विद्यालय बने और प्रतिमाह प्रत्येक परिवार के प्रत्येक व्यक्ति को 5 किलो चावल भी मुफ्त दिया।आपने क्या किया भूपेश बाबू ,आपने शराब की दुकान खोली। 540 करोड रुपए का कोयला परिवहन घोटाला, गोठान योजना में 1300 करोड रुपए घोटाला और महादेव ऐप घोटाला सहित कई घोटाले किए।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here