Homeदेशसीपीआई की रैली : पटना गाँधी मैदान में आयोजित रैली को सम्बोधित...

सीपीआई की रैली : पटना गाँधी मैदान में आयोजित रैली को सम्बोधित करेंगे इंडिया गठबंधन के कई नेता !

Published on


न्यूज़ डेस्क

 इंडिया गठबंधन बनने के बाद हालांकि बीजेपी को घेरने की तमाम तैयारी तो चल रही है लेकिन अभी तक कोई साझा रैली नहीं हुई है। लेकिन दो नवम्बर को पटना गाँधी मैदान में सीपीआई की विशान रैली आयोजित होने जा रही है। इस रैली को सीएम नीतीश कुमार सम्बोधित करेंगे। खबर के मुताबिक इस रैली को इंडिया गठबंधन से जुड़े कई और नेता भी सम्बोधित करेंगे। सबको निमंत्रण भेजा जा चुका है। ऐसे में कहा जा रहा है कि इंडिया गठबंधन की यह पहली रैली हो सकती है।      
               बता दें कि भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी यानी सीपीआई की 2 नवंबर को पटना के गांधी मैदान में प्रस्तावित ‘बीजेपी हटाओ, देश बचाओ’ रैली में जेडीयू नेता और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित इंडिया गठबंधन के कई बड़े नेता शामिल होंगे। रैली में भाग लेने के लिए आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद को भी आमंत्रित किया गया है।
                मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रैली को संबोधित करने की अपनी सहमति दे दी है। सीपीआई के बिहार प्रदेश सचिव रामनरेश पांडेय ने बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आमंत्रण को स्वीकार कर लिया है और रैली में आने की सहमति दी है। इनके अलावा इंडिया गठबंधन के कई अन्य नेताओं को भी रैली का निमंत्रण भेजा गया है।
                         रामनरेश पांडेय ने कहा कि रैली में आरजेडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद, उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव, आरजेडी के राज्य अध्यक्ष जगदानंद सिंह, जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश प्रसाद कुशवाहा, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह को भी आमंत्रित किया गया है और इन सभी के रैली में शामिल होने की संभावना है।
                  पांडेय ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव डी राजा, राष्ट्रीय सचिव अतुल कुमार अंजान सहित कई वरीय नेता रैली को संबोधित करेंगे। 2024 के लोकसभा चुनाव में केंद्र की जन विरोधी बीजेपी सरकार को सत्ता से हटाने के लिए रैली आयोजित की जा रही है। रैली की तैयारी पूरे राज्य में जोर शोर से चल ही है।

Latest articles

एंटीबायोटिक दवाएं काम नहीं करेंगी तो इंसानों पर क्या पड़ेगा असर,कितनी बढ़ जाएंगी मौतें

अक्सर जब भी गले में खराश, बुखार या मूत्र मार्ग संक्रमण यानी UTI जैसी...

क्या होता है TCP/IP और कैसे ये पूरी ऑनलाइन दुनिया को करता है कंट्रोल

इंटरनेट आज हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है लेकिन क्या आपने कभी...

IPS पूरन ने यौन शोषण-जातिवाद को बढ़ावा दिया,वीडियो में ASI ने लगाए आरोप

  हरियाणा में भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी रहे वाई पूरण कुमार की आत्महत्या के...

BJP ने जारी की उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, 71 नेताओं को मिला टिकट

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार दोपहर को अपने उम्मीदवारों...

More like this

एंटीबायोटिक दवाएं काम नहीं करेंगी तो इंसानों पर क्या पड़ेगा असर,कितनी बढ़ जाएंगी मौतें

अक्सर जब भी गले में खराश, बुखार या मूत्र मार्ग संक्रमण यानी UTI जैसी...

क्या होता है TCP/IP और कैसे ये पूरी ऑनलाइन दुनिया को करता है कंट्रोल

इंटरनेट आज हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है लेकिन क्या आपने कभी...

IPS पूरन ने यौन शोषण-जातिवाद को बढ़ावा दिया,वीडियो में ASI ने लगाए आरोप

  हरियाणा में भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी रहे वाई पूरण कुमार की आत्महत्या के...