Homeदेशमारा गया हमास का टॉप कमांडर बिलाल, इस्लामी जेहाद का हेड क्वार्टर...

मारा गया हमास का टॉप कमांडर बिलाल, इस्लामी जेहाद का हेड क्वार्टर ध्वस्त

Published on

बीरेंद्र कुमार झा

इसराइल और फिलिस्तीन आतंकी संगठन हमास के बीच चल रहे युद्ध में हमास का एक और बड़ा कमांडर मारा गया है।इजरायली फोर्स ने शनिवार की रात को एयर स्ट्राइक में दक्षिणी खान यूनिस बटालियन में नहबा बल के टॉप कमांडर बिलाल उल- कदरा को मार गिराया।
इजरायली वायु सेवा के लड़ाकू विमान ने शनिवार की रात गाजा पट्टी में आतंकवादी संगठन हमास की दक्षिणी खान यूनिस बटालियन पर हमला किया था। इस हमले में मारा गया आतंकी कदरा इजराइल में कई लोगों की हत्या का जिम्मेदार था। इसी ने दक्षिणी इजरायल के किबुत्ज निरिम और निरओम इलाके में घरों में घुसकर लोगों को ढूंढ – ढूंढ कर मारा था। आतंकवादी संगठन हमास में काम करने के साथ ही कदरा फिलस्तीनी इस्लामी जिहाद संगठन में भी अहम भूमिका निभा रहा था।

इस्लामिक संगठन जेहाद का हेड क्वार्टर भी ध्वस्त

इसराइल डिफेंस फोर्सज के बयान के मुताबिक आईडीएफ ने जेयतुन, खान यूनिस और पश्चिम जवालिया के पड़ोस में 100 से अधिक हमास के ठिकानों पर हमला किया। इतना ही नहीं हमास के उन ऑपरेशनल स्थानों को भी निशाना बनाया गया, जहां से आतंकी इजरायल के खिलाफ हमला करते थे।

इजरायली फोर्स ने हमास के इस्लामी जिहाद परिषद के मुख्यालय , कमांड सेंटर ,सैन्य परिषर, दर्जनों लांचर पैड ,एंटी टैंक पोस्ट और वाच टावर को मलवे में बदल दिया। इस दौरान फिलिस्तीन इस्लामी जिहाद आतंकवादी संगठन के सैनिक मुख्यालय को भी नष्ट कर दिया गया। इसके अलावा आईडीएफ ने हमास के कई बुनियादी ढांचे को भी बर्बाद कर दिया। इन बुनियादी ढांचों से जुड़े कई लोग आईडीएफ के खिलाफ लड़ाई में सक्रिय रूप से भाग ले रहे थे।

गाजा पट्टी के लोगों के लिए जिंदगी बचाने की जंग

गौरतलब है कि हमास से लड़ाई के बीच इजरायल की सेना ने फिलीस्तीन के लोगों को उत्तरी गाजा खाली करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया था।आईडीएफ ने शुक्रवार को कहा था कि गाज़ा के लोग अपनी सुरक्षा के लिए गाजापट्टी के दक्षिणी हिस्से में चले जाएं।इजरायल के चेतावनी के बीच गाजापट्टी में रह रहे लोगों के लिए जिंदगी और मौत का सवाल खड़ा हो गया है।

दरअसल इसराइल के द्वारा गाजा पट्टी में बिजली पानी की सप्लाई रोक दी गई है। दुकानों में राशन खत्म हो गया है और उनके पास खाने के लिए कुछ भी नहीं है। ऐसे में लोग जब अपनी जान बचाने के लिए गाजापट्टी से निकलना चाह रहे हैं तो हमास उन्हें रोक रहा है और उनके रास्तों में बाधाएं खड़ी कर रहा है।

हमास ऐसा इसलिए कर रहा है क्योंकि इसराइल ने जल्दी ही ग्राउंड ऑपरेशन शुरू करने की बात कही है। ऐसे में हमास के आतंकी आमने-सामने की लड़ाई में गांजा पट्टी के आम नागरिकों को अपनी सुरक्षा ढाल के रूप में इस्तेमाल करना चाह रहे हैं।

लोगों को सुरक्षित जगह नहीं जाने दे रहा हमास: आईडीएफ

इस बीच इसराइल डिफेंस फोर्स ने दावा किया है कि हमास फिलिस्तीनी नागरिकों को उत्तरी गाजा से दक्षिणी गाजा की ओर जाने से रोक रहा है। इस बीच गज में अब तक करने वालों की संख्या 2215 हो गई है ,जिसमें 724 बच्चे शामिल हैं।इजरायल डिफेंस फोर्स ने एक्स पर एक पोस्ट कर बताया कि हमारे पास सबूत है कि हमास फिलिस्तीनी नागरिकों को उत्तरी से दक्षिणी गाजा की ओर जाने से रोकने के लिए बाधाएं खड़ी कर रहा है।हमास नागरिकों को नुकसान पहुंचने पर गर्व करता है और प्रत्येक नागरिक की क्षति के लिए जिम्मेदार है।

 

Latest articles

क्या भारत विरोधी बालेन शाह के PM बनने पर सुधरेंगे रिश्ते, नेपाल के लिए इंडिया क्यों जरूरी?

रैपर से राजनेता बने बालेन (बालेंद्र) शाह नेपाल के प्रधानमंत्री बनने की राह में...

दिल्ली हाईकोर्ट से अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को झटका

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली पिछली आम आदमी पार्टी की सरकार के...

एयरपोर्ट पर खो गया लगेज? Google बताएगा बैग की सही लोकेशन

फ्लाइट से ट्रैवल करते समय सबसे ज्यादा टेंशन तब होती है, जब एयरपोर्ट पर...

क्या नींद में सपना देखकर आप भी चलाते हैं हाथ-पैर? इसे ‘नॉर्मल’ समझकर न करें नजरअंदाज

नींद का समय शरीर के आराम करने और दिमाग के पूरे दिन की जानकारी...

More like this

क्या भारत विरोधी बालेन शाह के PM बनने पर सुधरेंगे रिश्ते, नेपाल के लिए इंडिया क्यों जरूरी?

रैपर से राजनेता बने बालेन (बालेंद्र) शाह नेपाल के प्रधानमंत्री बनने की राह में...

दिल्ली हाईकोर्ट से अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को झटका

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली पिछली आम आदमी पार्टी की सरकार के...

एयरपोर्ट पर खो गया लगेज? Google बताएगा बैग की सही लोकेशन

फ्लाइट से ट्रैवल करते समय सबसे ज्यादा टेंशन तब होती है, जब एयरपोर्ट पर...