बीजेपी ने उठाया लालू के दबाव का मुद्दा तो, सम्राट चौधरी पर खूब बोले नीतीश कुमार

0
363

बीरेंद्र कुमार झा

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार (11 अक्टूबर) को प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी, समाजवादी व संपूर्ण क्रांति के प्रणेता लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती पर राजकीय समारोह में उनकी आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर नमन किया। इस मौके पर डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव समेत कई अन्य नेता भी वहां मौजूद रहे। कार्यक्रम के बाद मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बीजेपी पर जमकर बरसे।

सम्राट चौधरी के बाप को ही दिया इज्जत

बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी के इस बयान पर कि जाति आधारित गणना में लालू यादव के दबाव पर एमवाई समीकरण पर फोकस किया गया है। इस पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सम्राट चौधरी पर खूब बोले।उन्होंने कहा कि इसका कोई मतलब है, जिसका वे नाम ले रहे हैं, वे कोई साधारणआदमी है? उसके (सम्राट चौधरी के) बाप को इज्जत कौन दिया? हमने दी है न। इसकी उम्र कम थी तो इसके पिताजी एमएलए और मंत्री बना दिए। छोड़कर के आया तो हम कहां उसको मंत्री बना दिए।रोज पार्टी बदला है, उसका कोई मतलब है?

जेपी नड्डा के सवाल पर बोले- इन सबकी की कोई वैल्यू नहीं

वहीं बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के सवाल पर एक बार फिर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लड़खड़ा गए। दरअसल, जब पत्रकारों ने पूछा कि जेपी नड्डा ने एक बार फिर कहा है कि क्षेत्रीय पार्टियां खत्म हो जाएंगी। तो इस पर वे तेजस्वी यादव से कुछ समझने लगे, फिर तेजस्वी यादव ने कहा कि यह लोग (मीडिया) बीजेपी के बारे में कह रहे हैं कि जेपी नड्डा बोले हैं क्षेत्रीय पार्टी खत्म हो जाएगी।इस दौरान पीछे से ललन सिंह ने जवाब दिया कि ये लोग खुद खत्म हो जाएंगे।इसके बाद मुख्यमंत्री ने तेजस्वी यादव से सवाल सुनकर कहा कि हम पहले से ही कह रहे हैं कि यह लोग मीडिया का उपयोग कर रहा है। सरकार के पैसे का सदुपयोग नहीं कर रहे हैं।यह सब अपना सिर्फ प्रचार कर रहे हैं और अंड बंड बोल रहे हैं।इन सबकी कोई वैल्यू नहीं है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here