लालू यादव ने जातिवाद को बताया कैंसर, कहा सिरदर्द की दवा खाने से नहीं होगा इलाज

0
248

बीरेंद्र कुमार झा

बिहार में जातीय गणना पर हो रही राजनीतिक बयान बाजी के बीच आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने एक बार फिर बड़ा बयान दिया है। लालू यादव ने जातीय गणना पर सवाल उठाने वालों को आड़े हाथों लिया है। राजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए अपनी बात कही है।इसमें उन्होंने जातिवाद की तुलना कैंसर से की है।

कैंसर का इलाज सरदर्द की दवा खाने से नहीं होगा

लालू प्रसाद यादव ने लिखा है की जाति का जनगणना के विरुद्ध जो भी लोग हैं ,वह इंसानियत,सामाजिक,आर्थिक एवं राजनीतिक बराबरी तथा समानुपातिक प्रतिनिधित्व के खिलाफ हैं। ऐसे लोगों में चरित्र नहीं होता है।किसी भी प्रकार के असमानता एवं गैरबराबरी के ऐसे समर्थक अन्याई प्रवृत्ति के होते हैं, जो जन्म से लेकर मृत्यु तक केवल और केवल जन्मजात जातीय श्रेष्ठता के आधार एवं दंभ पर दूसरों का हक खाकर,अपनी कथित श्रेष्ठता को बरकरार रखना चाहते हैं।कैंसर का इलाज सरदर्द की दवा खाने से नहीं होगा।

जातीय गणना में बड़ी हेराफेरी का लग रहा आरोप

बिहार सरकार की तरफ से जातीय गणना के आंकड़े सार्वजनिक करने के साथ ही इसे लेकर सियासी संग्राम छिड़ गया है। एक तरफ जहां मुख्यमंत्री और सत्ताधारी दल इसे लेकर अपनी पीठ थपथपा पा रहे हैं, तो वहीं दूसरी तरफ विपक्षी दल इसको लेकर सरकार पर हमलावर बने हुए हैं।विपक्षी दलों और विभिन्न जातियों के संगठनों का आरोप है सरकार ने जाति गणना में बड़ी हेराफेरी की है। आंकड़ों को लेकर सियासी संग्राम पर लालू प्रसाद ने हमला बोला है। आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद ने बीजेपी और उन तमाम विपक्षियों पर हमला बोला है जो जाति गणना के आंकड़ों पर सवाल उठा रहे हैं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here