बीरेंद्र कुमार झा
हमास के साथ जारी संघर्ष के बीच इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाईडेन से फोन पर बात की और इजरायल के ताजा हालात की जानकारी उन्हें दी। उन्होंने कहा कि ऐसी बर्बरता उन्होंने कभी नहीं देखी थी।भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी भी इजरायली प्रधानमंत्री नेत्यानाहू ने बात की है।
नेत्यानाहू ने जो बाइडेन से कहा कि हमारे सैकड़ो लोगों का नरसंहार हुआ, परिवारों को खत्म कर दिया गया, महिलाओं के साथ क्रूरता से बलात्कार कर उनकी हत्या कर दी गई। वे दर्जनों बच्चों को ले गए , फिर उन्हें बांधकर एकसाथ सबकी हत्या कर दी गई। उन लोगों ने सैनिकों का सिर कलम कर दिया। खबर है कि संघर्ष में अब तक 3000 से ज्यादा लोग जान गवा चुके हैं।
पीएम मोदी से भी हुई चर्चा
मंगलवार को नेत्यानाहू ने भारतीय समकक्ष नरेंद्र मोदी से भी फोन पर बात की थी और युद्ध के हालात की जानकारी दी थी। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस बातचीत के लिए नेत्यानाहू का धन्यवाद किया। उन्होंने लिखा कि मुश्किल भरे समय में भारत के लोग इजरायल के साथ मजबूती से खड़े हैं।
भारत मजबूती के साथ आतंकवाद की निंदा करता है।

