Homeदुनियाखुलासा: चीन तेजी से बढ़ा रहा परमाणु हथियारों का जखीरा, 2035 तक...

खुलासा: चीन तेजी से बढ़ा रहा परमाणु हथियारों का जखीरा, 2035 तक होंगे 1500 न्यूक्लियर हथियार

Published on

नई दिल्ली: पेंटागन ने अपनी सालाना रिपोर्ट में बड़ा खुलासा किया है, जिसमें बताया गया है कि चीन कैसे अपने परमाणु ह​थियारों का जखीरा बढ़ा रहा है।रिपोर्ट में खुलासा किया गया है कि चीन के पास अगले करीब 12 सालों में 1500 से ज्यादा परमाणु हथियार होंगे। पेंटागन अमेरिका का रक्षा विभाग है जो आंतरिक सुरक्षा के अलावा दुनिया में होने वाली तमाम गतिविधियों पर अपनी पैनी नजर रखता है। पेंटागन की इस रिपोर्ट में बताया गया है कि चीन ने अनुमानित रफ्तार से ज्यादा काम किया है, उसके पास वर्तमान में करीब 400 परमाणु हथियार हैं।

परमाणु हथियार कार्यक्रम को बढ़ा रहा चीन

रिपोर्ट में कहा गया है कि चीन का मौजूदा परमाणु आधुनिकीकरण का काम पैमाने और पेचीदगी दोनों में पिछले आधुनिकीकरण के प्रयासों से ज्यादा है। चीन अपने भूमि, समुद्र और हवा से परमाणु हथियारों को दागने के लिए सक्षम होने में बड़ा निवेश कर रहा है। चीन अपने परमाणु बलों के इस बड़े विस्तार के लिए जरूरी बुनियादी ढांचे का निर्माण कर रहा है। रिपोर्ट में कहा गया है कि वह फास्ट ब्रीडर रिएक्टरों और रिप्रोसेसिंग सुविधाओं को तैयार करके प्लूटोनियम का उत्पादन करने और उसे अलग करने की अपनी क्षमता बढ़ाकर अपने परमाणु हथियार कार्यक्रम को बढ़ा रहा है।

अमे​रिका के लिए चीन का यह कदम चिंताजनक

अमेरिका के एक रक्षा अधिकारी ने कहा कि चीन की यह मंशा बेहद चिंताजनक है। यह देश राजनीतिक रूप से अमेरिका के लिए एक महत्वपूर्ण चुनौती बनने की शक्ति रखता है। चुनौती बनने के लिए एक बड़ा कारण तकनीक का भी है।

महज दो साल में दोगुने हुए चीन के परमाणु हथियार

रिपोर्ट में बताया गया है कि साल 2020 तक ये अनुमान लगाया जा रहा था कि चीन के पास 200 के करीब परमाणु हथियार हैं। जिन्हें दोगुना होने में करीब 10 साल का वक्त लग सकता है, लेकिन सिर्फ दो साल में ही चीन ने अपने परमाणु हथियारों का जखीरा दोगुना कर दिया। जिसे लेकर अब अमेरिकी सुरक्षा एजेंसियां चिंता में हैं। इस रफ्तार से अगर चीन बढ़ता रहा तो साल 2035 तक चीन के पास 1500 से ज्यादा परमाणु हथियार मौजूद होंगे।

किस देश के पास कितने परमाणु हथियार?

इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट के मुताबिक,दुनिया में 9 देशों के पास परमाणु हथियार हैं। इन देशों के पास मिलाकर कुल 12,705 परमाणु हथियार हैं।

  • अमेरिका—5,428
  • रूस—5,977
  • चीन—350
  • ब्रिटेन—225
  • फ्रांस—290
  • भारत—160
  • पाकिस्तान—165
  • इस्राएल—90
  • उत्तर कोरिया —20

Latest articles

बंगाल में अनमैप्ड’ वोटर्स की सुनवाई, तृणमूल सांसद का चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 से पहले स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर) पर मचे बवाल...

पहली बार बिना पायलट की मदद के लैंड हुआ हवाई जहाज, इस तकनीक ने सुरक्ष‍ित उतारा

हवाई जहाज को उड़ाने की जिम्‍मेदारी पायलटों की होती है। सोचिए, अगर वो असमर्थ...

अचानक सर्दी-गर्मी से बढ़ सकता है माइग्रेन, डॉक्टर से जानिए इससे बचने का तरीका

अगर मौसम का मिजाज अचानक बदल जाए, जैसे कभी ठंडी हवा तो कभी तेज...

केरल में बीजेपी का कमाल! खत्म हुआ 40 साल का बनवास, वीवी राजेश बने तिरुअनंतपुरम के मेयर

केरल में बीजेपी ने इतिहास रच दिया है।करीब चार दशकों के एलडीएफ शासन को...

More like this

बंगाल में अनमैप्ड’ वोटर्स की सुनवाई, तृणमूल सांसद का चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 से पहले स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर) पर मचे बवाल...

पहली बार बिना पायलट की मदद के लैंड हुआ हवाई जहाज, इस तकनीक ने सुरक्ष‍ित उतारा

हवाई जहाज को उड़ाने की जिम्‍मेदारी पायलटों की होती है। सोचिए, अगर वो असमर्थ...

अचानक सर्दी-गर्मी से बढ़ सकता है माइग्रेन, डॉक्टर से जानिए इससे बचने का तरीका

अगर मौसम का मिजाज अचानक बदल जाए, जैसे कभी ठंडी हवा तो कभी तेज...