न्यूज डेस्क
वर्ल्डकप 2023 के वार्म अप मैच कल यानी शुक्रवार से शुरू हो गये हैं,टीम इंडिया आज अपने अभियान की शुरुआत इंग्लैंड के खिलाफ गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में करेगी।टीम इंडिया के पास इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों को परखने का मौका होगा। वार्मअप मैच को आधिकारिक दर्जा हासिल नहीं है। ऐसे में टीम अपने कई खिलाड़ियों मौका दे सकती है।
बता दें कि वॉर्मअप मैच में सभी 15 खिलाड़ियों का इस्तेमाल किया जा सकता है। हालांकि, बल्लेबाजी 11 खिलाड़ी ही करेंगे, लेकिन प्लेइंग इलेवन चुनने की जरूरत नहीं होगी। कोई भी कहीं पर भी बल्लेबाजी कर सकता है और कोई भी कहीं पर भी गेंदबाजी कर सकता है।
इंग्लैंड की टीम वर्ल्डकप 2023 की प्रबल दावेदारों में से सबसे मजबूत टीम है,उसने पिछले कुछ सालों में अपनी रणनीति बदली है। उसके पास सबसे मजबूत बैटिंग ऑर्डर है। जॉनी बेयरस्टो, जोस बटलर, डेविड मलान, बेन स्टोक्स और हैरी ब्रूक गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाने में सक्षम है। ऐसे में भारतीय गेंदबाजों के पास खुद को परखने का मौका होगा। इस मुकाबले में सभी गेंदबाजों को ओवर करने को मिल सकते हैं। इंग्लैंड टीम का सबसे मजबूत पक्ष उसकी बल्लेबाजी है।
मौसम विभाग के अनुसार, गुवाहाटी में 30 सितंबर को बारिश की काफी संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, शनिवार को गुवाहटी में 50-55 प्रतिशत बारिश होने की संभावना है, ऐसे में अगर बारिश होती है तो खिलाड़ियों की प्रेक्टिस प्रभावित हो सकती है और दर्शकों को भी निराश होना पड़ सकता है। भारत और इंग्लैंड के बीच यह प्रैक्टिस मैच गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच की शुरुआत दोपहर 2:00 बजे से होगी।
2023 वनडे वर्ल्ड कप के लिए 15 सदस्यीय भारतीय टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पांड्या (उपकप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, रविचंद्रन अश्विन, ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव।
2023 वनडे वर्ल्ड कप के लिए इंग्लैंड की 15 सदस्यीय टीम
जोस बटलर (कप्तान), मोईन अली, गस एटकिंसन, जानी बेयरस्टा, सैम कर्रन, लियाम लिविंगस्टोन, डेविड मलान, आदिल राशिद, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स, रीस टॉपले, डेविड विली, मार्क वुड, क्रिस वोक्स।

