बीरेंद्र कुमार झा
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर केंद्र सरकार की आलोचना की है। केंद्र सरकार के एक राष्ट्र एक चुनाव पर बोलते हुए राहुल गांधी ने कहा कि ‘वन नेशन वन इलेक्शन’ बीजेपी की ध्यान भटकने वाले रणनीतियों में से एक है ।भारत में मुख्य मुद्दे धन का संकेंद्रण ,भारी असमानता, बड़े पैमाने पर बेरोजगारी और निचली जाति के प्रति भारी अन्याय है।उन्होंने कहा कि ओबीसी और आदिवासी समुदायों के प्रति असमानता ये प्रमुख मुद्दे हैं। राहुल ने कहा कि अब बीजेपी इन मुद्दों पर चुनाव नहीं लड़ सकती है। राहुल ने इस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि ऐसे में बीजेपी विधूड़ी के बयान, एक साथ चुनाव कराने और भारत का नाम बदलने जैसे मुद्दे सामने ला रही है। राहुल गांधी ने कहा कि यह सब ध्यान भटकने वाला है। हम इसे समझते हैं और हम उन्हें ऐसा नहीं करने देंगे।
कर्नाटक के अनुभव आयेंगे काम
दिल्ली में एक कार्यक्रम में राहुल गांधी ने आने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर कहा कि हमने कर्नाटक में एक बहुत महत्वपूर्ण सबक सीखा है। उन्होंने कहा कि सबक यह था कि बीजेपी ध्यान भटका कर और हमें अपनी कहानी बनाने की अनुमति नहीं देकर चुनाव जीतती है। उन्होंने कहा कि इसलिए हमने कर्नाटक में चुनाव इस तरह से लड़ा की बीजेपी कथा को परिभाषित नहीं कर सकी। राहुल ने कहा कि आज आप जो देख रहे हैं विधूड़ी और फिर अचानक निशिकांत दुबे,यह सब बीजेपी की जाति जनगणना के विचार से ध्यान भटकने की कोशिश कर रहे हैं।राहुल ने कहा कि फिलहाल हम शायद तेलंगाना भी जीत लें। हम निश्चित रूप से मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ जीत रहे हैं।हम राजस्थान में जीत के बहुत करीब है,और हमें लगता है कि यहां हम कम जीतने में सक्षम जरूर होंगे।
वित्तीय और मीडिया के हमले का कर रहे सामना
दिल्ली में एक कार्यक्रम में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि भारत के किसी भी व्यापारी से पूछा जाए कि अगर वह किसी भी विपक्षी पार्टी का समर्थन करते हैं,तो उनके साथ क्या होता है ?अगर उन्हें किसी भी विपक्षी पार्टी के लिए चेक लिखना हो तो उनसे पूछें कि उनके साथ क्या होता है? इसलिए हम वित्तीय हमले और मीडिया हमले का सामना कर रहे हैं। हम बहुत अच्छा कर रहे हैं। हम सिर्फ एक राजनीतिक दल से नहीं लड़ रहे हैं,हम भारतीय राज्य से लड़ रहे हैं और हम भारत के विचार की रक्षा के लिए लड़ रहे हैं। यही कारण है कि हमने अपने गठबंधन का नाम इंडिया क्यों रखा है।

