Weather Update Today : दिल्ली-UP में आज हल्की बारिश के आसार, जानें बिहार समेत देशभर के मौसम का हाल

0
147

न्यूज डेस्क
देशभर में इन दिनों मौसम के बदलाव का दौर जारी है। कहीं भारी बारिश से लोग परेशान हैं तो कहीं उमस भरी भरी गर्मी और कहीं बारिश को तरसते लोग। देश की राजधानी दिल्ली की बात करें तो यहां दो दिनों से उमस भरी गर्मी से लोग परेशान हैं। हालांकि यहां दिन भर बादल की लुका-छिपी जारी है। इस बीच मौसम विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक, देश के कई राज्यों में आज (शनिवार) को बारिश होने की संभावना है। वहीं दिल्ली वालों को भी उमस भरी गर्मी से राहत मिलने का अनुमान है।

आईएमडी के मुताबिक, आज और कल उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार और झारखंड में भारी बारिश होगी। इसके साथ ही, 24 से 26 सितंबर के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भी भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। इस दौरान आंधी चलने और बिजली गिरने की भी संभावना व्यक्त की गई है।

मौसम विभाग के मुताबिक आज मध्य महाराष्ट्र और गुजरात में भारी बारिश होने की संभावना है। इस दौरान आंधी चलने और बिजली गिरने की भी संभावना व्यक्त की गई है

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, हिमाचल प्रदेश में 25 सितंबर यानी सोमवार तक मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान है। इस दौरान मध्यम ऊंचाई और निचले इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है। जबकि 25 सितंबर (सोमवार) के बाद के बाद राज्य में बारिश का सिलसिला थम सकता है। जिसके चलते न्यूनतम तापमान में गिरावट हो सकती है।

उत्तर प्रदेश में शनिवार और रविवार को बादलों की आवाजाही जारी रहेगी। अब दो दिन मौसम पूरी तरह से साफ रहने की संभावना है। हालांकि कहीं—कहीं पर हल्की बूंदाबांदी की संभावना है। आज शाम से तेज हवा का सिलसिला शुरू होगा। वहीं रविवार को उत्तर प्रदेश के अधिकांश जिलों में मौसम पूरी तरह से साफ रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here