HomeदेशPrashant Kishor ने Rahul Gandhi पर बोला हमला, कहा-‘राहुल गांधी को बिहार...

Prashant Kishor ने Rahul Gandhi पर बोला हमला, कहा-‘राहुल गांधी को बिहार के 4 जिलों का नाम तक पता नहीं है’

Published on

विकास कुमार
भारत जोड़ो यात्रा के बाद से राहुल गांधी और आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव में काफी करीबी रिश्ता बन गया है। राहुल गांधी कई बार लालू यादव के घर पर नजर आए हैं,लेकिन प्रशांत किशोर राहुल गांधी की राजनीति पर सवाल खड़े कर रहे हैं। प्रशांत किशोर ने कहा कि राहुल गांधी को बिहार से कोई मतलब नहीं है। पीके ने कहा कि राहुल गांधी को बिहार के मुद्दे पर कभी बोलते हुए किसी ने नहीं सुना है। कांग्रेस ने तो 40 सालों तक बिहार को बर्बाद किया है। यही कारण है कि बिहार की जनता ने इतनी समझदारी दिखाई कि कांग्रेस को बिहार से काटकर फेंक दिया। पीके ने कहा कि आज कांग्रेस का बिहार में कोई नामोनिशान नहीं है। पीके ने कहा कि राहुल गांधी बिहार के चार जिलों का नाम नहीं बता सकते हैं।

वहीं पीके ने बिहार के स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि बिहार के गांवों में सरकारी अस्पताल काम नहीं कर रहे हैं।

प्रशांत किशोर बिहार की राजनीति में खुद को स्थापित करना चाहते हैं,इसी मकसद से पीके बिहार में जन सुराज पदयात्रा निकाल रहे हैं। पदयात्रा के दौरान प्रशांत किशोर लालू,नीतीश,बीजेपी और राहुल गांधी पर गाहे बगाहे हमला बोलते रहते हैं,लेकिन अपने मकसद में पीके कितने कामयाब होंगे ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा।

Latest articles

भोपाल कॉन्फ्रेंस में CJI की मौजूदगी में न्यायिक रोडमैप तय

चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया और सुप्रीम कोर्ट, 25 राज्यों के हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस...

बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर राहुल के साइन नहीं? कांग्रेस ने बताई वजह

#RahulGandhi# signature # no-confidencemotion #Birla #missing#Congress #explains the reason विपक्ष ने मंगलवार को लोकसभा स्पीकर...

खाते में पैसे आये और मिनटों में उड़ गए, ये है नया डिजिटल स्कैम

आज के डिजिटल दौर में ठगी के तरीके जितनी तेजी से बदल रहे हैं,...

हर घूंट पानी के बाद यूरिन क्यों आता है? जानिए क्या है कारण और शरीर का पूरा साइंस

हम सभी को बचपन से यही सिखाया जाता है कि दिन भर में खूब...

More like this