जम्मू -कश्मीर:जमात -ए -इस्लामी पर बड़ा एक्शन, प्रशासन ने सील की 90 करोड़ की संपत्तियां

0
208

श्रीनगर: जम्मू -कश्मीर के अनंतनाग जिले में प्रशासन ने प्रतिबंधित संगठन जमात -ए -इस्लामी (जेईआई) की 90 करोड़ रुपए से अधिक की कई संपत्तियों को शनिवार को सील कर दिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि जिलाधिकारी के आदेश तथा राज्य जांच एजेंसी की सिफारिश पर इन संपत्तियों को सील किया गया।

अधिकारियों ने कहा कि पूरे जम्मू कश्मीर में एसआईए को प्रतिबंधित संगठन जमात ए इस्लामी की करोड़ों रुपए की संपत्ति मिली है। अनंतनाग में एसआईए की सिफारिश के आधार पर अनंतनाग के डीएम द्वारा अधिसूचित किए जाने के बाद, 11 स्थानों पर 90 करोड़ रुपए से अधिक की संपत्तियों के उपयोग और प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। अलगाववादी गतिविधियों के लिए धन की उपलब्धता को रोकने और देश की संप्रभुता के लिए शत्रुतापूर्ण आतंकवादी नेटवर्क और देश विरोधी तत्वों के पारिस्थत्किी तंत्र को खत्म करने के लिए प्रासंगिक राजस्व अभिलेखों में इस आशय की लाल प्रविष्ट की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here