HomeखेलAsia Cup 2023 Final: टीम इंडिया आठवीं बार बनी एशिया कप चैंपियन,...

Asia Cup 2023 Final: टीम इंडिया आठवीं बार बनी एशिया कप चैंपियन, सिराज के तूफान के आगे श्रीलंका केवल 50 रन पर ढेर,भारत ने 6 ओवर हासिल की जीत

Published on

न्यूज डेस्क
टीम इंडिया रिकॉर्ड आठवीं बार एशिया कप जीत गयी है। कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गये मुकाबले में भारत ने श्रीलंका की पूरी टीम को 50 रन पर आउट कर दिया। फाइनल मैच में श्रीलंकाई टीम टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए 15.2 ओवर में 50 रन पर ऑलआउट हो गई। जवाब में टीम इंडिया ने 6.1 ओवर में 51 रन बनाते हुए जीत हासिल कर ली। साथ ही भारत ने सबसे कम गेंद खेल कर लक्ष्य हासिल करने का अपना रिकॉर्ड भी सुधारा है। टीम इंडिया बल्लेबाजी में सिर्फ 37 गेंद खेलकर मैच जीत गई। पिछला रिकॉर्ड 69 बॉल का था। भारत ने 2001 में केन्या को इतनी गेंदें खेलकर हराया था।

51 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज ईशान किशन और शुभमन गिल ने चौकों की बारिश कर दी। 263 गेंदे शेष रहते टीम इंडिया ने 6.1 ओवरों में 10 विकटों से श्रीलंका को रौंद दिया। शुभमन गिल नाबाद 27 रन और ईशान किशन नाबाद 23 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

इससे पहले श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। बारिश के बाद देरी से शुरू हुए मैच में मोहम्मद सिराज की आंधी चली। मोहम्मद सिराज ने छह विकेट, हार्दिक पांड्या ने तीन और जसप्रीत बुमराह को एक विकेट मिला।

मोहम्मद सिराज ने एक ओवर में पथुम निसांका, समराविक्रमा, चरिथ असलंका और धनंजय डि सिल्वा को आउट कर श्रीलंका के टॉप ऑर्डर की बखिया उधेड़ दी। वहीं, अगले ही ओवर में कप्तान दासुन शनाका और इनफॉर्म बल्लेबाज कुशल मेंडिस को आउट कर श्रीलंकाई बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी। इसके बाद हार्दिक पांड्या ने बचे तीन विकेट झटके। इससे पहले मैच की तीसरी ही गेंद पर पथुम निसांका के रूप में जसप्रीत बुमराह ने टीम इंडिया को पहली सफलता दिलाई। भारत की तरफ से सभी 10 विकेट तेज गेंदबाजों ने लिए।

श्रीलंका के लिए कुसल मेंडिस ने सबसे ज्यादा 17 रन बनाए जबकि महीश थीझणा के स्थान पर टीम में लिये गए दुसान हेमंता 13 रन बनाकर नाबाद लौटे। सिराज को दूसरे छोर पर जसप्रीत बुमराह (23 रन पर एक विकेट) और हार्दिक पंडया का भरपूर साथ मिला। अपने पहले ही ओवर में बुमराह ने कुसल परेरा को शून्य पर आउट कर मेजबान टीम पर दवाब बनाया जबकि बाद में दुनिथ वेल्लालगे (13), प्रमोद मदुशन (1) और मथीसा पथिराना (0) को सस्ते में चलता कर टीम इंडिया को अपना आठंवा एशिया कप खिताब जीतने से पहले जश्न मनाने का मौका दे दिया। श्रीलंका के आठ बल्लेबाज अपने निजी स्कोर को दहाई के स्थान पर नहीं ले जा सके जिनमें पांच तो अपना खाता भी नहीं खोल सके।

 

Latest articles

फरवरी को मुंबई पहुंचेंगे मैक्रों, PM मोदी से करेंगे मुलाकात; क्या रहेगा कार्यक्रम?

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों अपनी भारत यात्रा के दौरान 16 फरवरी को मुंबई...

तारिक रहमान के शपथ ग्रहण में पीएम मोदी नहीं, ये नेता करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व

बांग्लादेश में नई सरकार का गठन होने जा रहा है. मंगलवार (17 फरवरी) को...

पैन कार्ड पर अपना नाम कैसे बदलें?जरूरी डॉक्यूमेंट्स और स्टेप-बाय-स्टेप प्रॉसेस

  भारत में वित्तीय लेन-देन और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए पैन कार्ड...

नेचुरल’ के चक्कर में कहीं लिवर-किडनी न हो जाए डैमेज

अक्सर लोग यह मान लेते हैं कि नेचुरल सप्लीमेंट सुरक्षित होते हैं,लेकिन सच्चाई थोड़ी...

More like this

फरवरी को मुंबई पहुंचेंगे मैक्रों, PM मोदी से करेंगे मुलाकात; क्या रहेगा कार्यक्रम?

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों अपनी भारत यात्रा के दौरान 16 फरवरी को मुंबई...

तारिक रहमान के शपथ ग्रहण में पीएम मोदी नहीं, ये नेता करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व

बांग्लादेश में नई सरकार का गठन होने जा रहा है. मंगलवार (17 फरवरी) को...

पैन कार्ड पर अपना नाम कैसे बदलें?जरूरी डॉक्यूमेंट्स और स्टेप-बाय-स्टेप प्रॉसेस

  भारत में वित्तीय लेन-देन और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए पैन कार्ड...