Homeदेशपाकिस्तान का मित्र देश यूएई ने कहा पीओके भारत का अभिन्न अंग ,पाकिस्तान...

पाकिस्तान का मित्र देश यूएई ने कहा पीओके भारत का अभिन्न अंग ,पाकिस्तान को लगा झटका !

Published on


न्यूज़ डेस्क 

पकिस्तान को पीओके को लेकर उसके मित्र और सहयोगी देश संयुक्त अरब अमीरात यानी  यूएई ने बड़ा झटका दिया है। यूएई ने कहा है कि पाक अधिकृत कश्मीर भारत का अभिन्न अंग हैं। यूएई ने इसके लिए नक्शा बह जारी किया और कहा कि पीओके भारत का हिस्सा है। यूएई के इस बयान के बाद पाकिस्तान की मुश्किलें और भी बढ़ गई है। कहा जा रहा है कि जो सच्चाई है उसे ही यूएई बयान कर रहा है। यह सच्चाई दुनिया भी जानती है। लेकिन पाकिस्तान जानबूझकर पीओके को अपना हिंसा मानता रहा है।  
  खबर के अनुसार, संयुक्त अरब अमीरात के उप प्रधानमंत्री सैफ बिन जायद अल नाहयान ने नई दिल्ली में हुए शिखर सम्मेलन का एक वीडियो साझा किया है, जिसमें भारत-मध्य पूर्व-यूरोप इकोनॉमिक कॉरीडोर का को दिखाया गया है। दिलचस्प बात यह है कि यूएई के उप प्रधानमंत्री  की तरफ से साझा किये गए वीडियो में पूरे कश्मीर को भारत के हिस्से के रूप में दिखाया गया है। इसमें पीओके और अक्साई चिन का हिस्सा भी शामिल है। बता दें कि पीओके वह हिस्सा है, जिसपर पाकिस्तान ने अवैध तरीके से कब्जा कर रखा है। 
                        गौरतलब है कि भारत हमेशा से दावा करता रहता है कि पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर भारत का हिस्सा है। हाल ही में भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि पीओके भारत का हिस्सा है और रहेगा. पाकिस्तान सरकार कहती रहती है कि पीओके उनका है, लेकिन यह सच नहीं है क्योंकि उन्होंने इसे अवैध रूप से ले लिया है।  ऐसे में अब संयुक्त अरब अमीरात जैसे इस्लामिक मुल्क का साथ मिलना भारत के लिए खुशी की बात है तो वहीं, पाकिस्तान के लिए यह एक तरह का झटका है. बता दें कि भारत-मध्य पूर्व-यूरोप आर्थिक गलियारा को, हाल ही आयोजित जी20 शिखर सम्मेलन के दौरान लॉन्च किया गया था। इस समझौते के एलान के बाद दुनिया भर से इसको लेकर प्रतिक्रियाएं आई। इस डील में सऊदी अरब और अमेरिका भी शामिल हैं। जिसकी सराहना रूस ने भी की है। 
                          कश्मीर में संयुक्त अरब अमीरात की एक रियल एस्टेट कंपनी ने अरबों का निवेश किया है।  दरअसल, दुबई स्थित यूएई की एक रियल एस्टेट डेवलपर एम्मार ने श्रीनगर में मॉल बनाने का कॉन्ट्रैक्ट हासिल किया है और ये मॉल 10 लाख वर्ग किलोमीटर में बन रहा है। 

Latest articles

भोपाल कॉन्फ्रेंस में CJI की मौजूदगी में न्यायिक रोडमैप तय

चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया और सुप्रीम कोर्ट, 25 राज्यों के हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस...

बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर राहुल के साइन नहीं? कांग्रेस ने बताई वजह

#RahulGandhi# signature # no-confidencemotion #Birla #missing#Congress #explains the reason विपक्ष ने मंगलवार को लोकसभा स्पीकर...

खाते में पैसे आये और मिनटों में उड़ गए, ये है नया डिजिटल स्कैम

आज के डिजिटल दौर में ठगी के तरीके जितनी तेजी से बदल रहे हैं,...

हर घूंट पानी के बाद यूरिन क्यों आता है? जानिए क्या है कारण और शरीर का पूरा साइंस

हम सभी को बचपन से यही सिखाया जाता है कि दिन भर में खूब...

More like this

भोपाल कॉन्फ्रेंस में CJI की मौजूदगी में न्यायिक रोडमैप तय

चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया और सुप्रीम कोर्ट, 25 राज्यों के हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस...

बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर राहुल के साइन नहीं? कांग्रेस ने बताई वजह

#RahulGandhi# signature # no-confidencemotion #Birla #missing#Congress #explains the reason विपक्ष ने मंगलवार को लोकसभा स्पीकर...

खाते में पैसे आये और मिनटों में उड़ गए, ये है नया डिजिटल स्कैम

आज के डिजिटल दौर में ठगी के तरीके जितनी तेजी से बदल रहे हैं,...