बीरेंद्र कुमार झा
भारत और वियतनाम की यात्रा से लौटने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन अपने देश में मुसीबत में घिरते नजर आ रहे हैं।अमेरिकी प्रतिनिधि सभा के रिपब्लिकन स्पीकर केबिन मैकार्थी ने जो बाइडेन के खिलाफ महाभियोग शुरू करने की मंजूरी दे दी है।जो बाइडेन के मुसीबत में फंसने के पीछे उनका बेटा हंटर बाइडेन है। जो बाइडेन पर आरोप है कि उन्होंने अपने बेटे हंटर बाइडेन की विदेशी डील्स को लेकर झूठ बताया। उन पर सत्ता के दुरुपयोग और भ्रष्टाचार के आरोप लगाए गए हैं, हालांकि व्हाइट हाउस ने कहा है कि जो बाइडेन का उनके बेटे के कारोबार से कोई लेना-देना नहीं है
अजसर विवादों में रहते हंटर बाइडेन
हंटर बाइडेन अक्सर विवादों में घिरे रहते हैं। 2021 में उन पर आरोप लगा था कि उन्होंने पिता के अकाउंट से एक कॉल गर्ल को ₹25000 डॉलर ट्रांसफर किया यह भी खबर थी कि हंटर ने उस महिला के साथ कुछ समय बिताया था। 53 साल के हंटर बाइडेन , अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और नीलिया बाइडेन के दूसरे बेटे हैं। 1972 में नीलिया और हंटर की बहन की एक एक्सीडेंट में मौत हो गई थी। हंटर की पहचान कारोबारी के तौर पर है ।इसके अलावा वह पेंटिंग का भी शौक रखता है ।1993 में उसने कैथली बुले से शादी की थी और इससे उसकी तीन बेटियां हैं। 2017 में उसकी शादी टूट गई और उसके बाद उसने अपने मृतक भाई की पत्नी के साथ रिश्ता जोड़ा। 2019 में उससे भी अलग होने के बाद उसने साउथ अफ्रीकन फिल्म मेकर मेलिसा कोहिन से शादी कर ली और अब उसका इससे एक बेटा भी है।
लैपटॉप से खुल गए थे हंटर के राज
हंटर बाइडेन अपने लैपटॉप में अपने बारे में सारी जानकारियां रखते हैं। एक बार वे इसे एक रिपेयर शॉप पर भूल गए।इसके बाद यह लैपटॉप एफबीआई के हाथों लग गया । इसमें उनकी कई निजी तस्वीरें थी। इसके अलावा कॉल गर्ल्स से संबंध और पैसे ट्रांसफर करने की बात भी इससे सामने आ गई।
अमेरिकी संसद में हुई थी फजीहत
अमेरिकी संसद में रिपब्लिकन पार्टी की नेता मारजरी टेलर ग्रीन ने हंटर बाइडेन की निजी तस्वीर पूरे सदन के सामने दिखा दी थी। इन तस्वीरों में हंटर वेश्याओं के साथ नजर आ रहे थे। मारजरी ने हंटर पर कानून के उल्लंघन के आरोप लगाए थे। उसका कहना था कि कोई भी व्यक्ति किसी अनैतिक काम के लिए महिला को एक जगह से दूसरी जगह लेकर नहीं जा सकता है। इसके बाद हंटर की तरफ से कहा गया है कि मारजरी सोशल मीडिया से फंड जुटाने के लिए यह सब हथकंडे अपना रही है।गौरतलब है कि हंटर के लैपटॉप से करीब 8000 तस्वीरें लीक हो गई थी।इन तस्वीरों में वह आपत्तिजनक हालात में दिखाई दे रहे थे। उन्हें ड्रग्स लेते हुए भी देखा गया था।
अमेरिकी संविधान में रिश्वतखोरी,दुष्कर्म या देशद्रोह को लेकर महाभियोग चलाने का जिक्र है हालांकि रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि यह महाभियोग सफल नहीं होगा।इसके लिए रिपब्लिकन पार्टी को हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव में जो बाइडेन के खिलाफ वोटिंग करना पड़ेगा। रिपब्लिकन के पास इस सदन में बहुमत नहीं है।

