HomeदेशBJP ने रची अरविंद केजरीवाल को मारने की साजिश, मनीष सिसोदिया का...

BJP ने रची अरविंद केजरीवाल को मारने की साजिश, मनीष सिसोदिया का बड़ा आरोप

Published on

नई दिल्ली: दिल्ली के उपमुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया ने कहा कि पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की हत्या हो सकती है। उन्होंने कहा कि एमसीडी और गुजरात चुनाव में हार के डर से भाजपा साजिश रच रही है।

निर्वाचन आयोग से शिकायत दर्ज कराएंगे सिसोदिया

मनीष सिसोदिया ने भाजपा पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जान से मारने की साजिश रचने का आरोप लगाने के एक दिन बाद शुक्रवार को इस मामले में जांच की मांग की और कहा कि वह निर्वाचन आयोग के समक्ष भी इस मामले में शिकायत दर्ज कराएंगे।

सिसोदिया ने मनोज तिवारी पर लगाया धमकी देने का आरोप

सिसोदिया ने आरोप लगाया कि भाजपा नेता मनोज तिवारी ने केजरीवाल के खिलाफ गुरुवार को जिस प्रकार की भाषा का इस्तेमाल किया, वह खुली धमकी है। उन्होंने कहा कि उनकी भाषा अरविंद केजरीवाल की हत्या के लिए रची जा रही साजिश की ओर इशारा करती है। हम इस धमकी के लिए मनोज तिवारी को गिरफ्तार किए जाने की भी मांग करते हैं।

मनोज तिवारी ने किया आरोप खारिज

तिवारी ने इन आरोपों के जवाब में कहा कि वह दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। उन्होंने इस आरोप को खारिज किया कि उनकी पार्टी केजरीवाल को मारने की साजिश रच रही है।

मनोज तिवारी पर लगाया था केजरीवाल को जान से मारने का आरोप

सिसोदिया ने गुरुवार को आरोप लगाया था कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने गुजरात और एमसीडी चुनाव में हार के डर के चलते मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जान से मारने की साजिश रची है और दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी इसमें शामिल हैं। सिसोदिया ने कहा कि आम आदमी पार्टी इस तरह की ओछी राजनीति से नहीं डरती। सूत्रों के अनुसार दिल्ली के उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना ने पुलिस आयुक्त को आरोपों का संज्ञान लेने का निर्देश दिया।

Latest articles

मंच पर CM नीतीश के पैर छूकर चिराग ने पिघलाई रिश्‍तों पर जमी बर्फ

समस्तीपुर में एनडीए की बड़ी रैली के दौरान एक ऐसा नजारा देखने को मिला,...

तेजस्वी बोले- फैक्ट्री गुजरात में, विक्ट्री बिहार में नहीं चलेगा

बिहार में विपक्ष के नेता तेजस्‍वी यादव ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कल...

साइबर फ्रॉड पर लगेगी लगाम, सरकार ला रही है नए नियम, जानें क्या बदलेगा

पिछले कुछ समय से देश में साइबर फ्रॉड तेजी से बढ़े हैं।इसके चलते लोगों...

4 स्क्रीनिंग टेस्टसे वक्त से पहले लग जाता है कैंसर का पता

कैंसर एक ऐसी बीमारी है जिसका नाम सुनते ही लोग डर जाते हैं।यह बीमारी...

More like this