Homeदेशweather forecast today: G20 के बीच दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, जानिए आज...

weather forecast today: G20 के बीच दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, जानिए आज कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम

Published on

न्यूज डेस्क
देश की रा​जधानी दिल्ली में जी 20 शिखर सम्मेलन के बीच शनिवार शाम से हो रही बारिश ने मौसम सुहाना कर दिया। वहीं, आज यानी रविवार, 10 सितंबर को भी दिल्ली और आसपास के इलाकों में गरज के साथ हल्की बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने रविवार को आमतौर पर बादल छाए रहने और हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने का अनुमान जताया है। इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 34 और 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।

उधर लंबे इंतजार के बाद पंजाब, हरियाणा और राजस्‍थान में बारिश ने लोगों को राहत दी है। हालांकि उत्‍तराखंड, मध्‍य प्रदेश और बिहार जैसे राज्‍यों में मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। अगले चार दिन यहां कुछ क्षेत्रों में बारिश लोगों के लिए मुसीबत भी बन सकती है।

मौसम विभाग के मुताबिक आज कोंकण, गोवा और मध्य महाराष्ट्र में हल्की से तेज बारिश होने के आसार हैं। साथ ही अरुणाचल प्रदेश में आज और कल बारिश का मौसम रहने की संभावना है। वहीं पूर्वोत्तर भारत की बात करें तो 12 सितंबर तक असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में गरज के साथ तेज वर्षा की संभावना है। असम और मेघालय के अलग-अलग स्थानों पर 12 सितंबर को बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है।

Latest articles

ट्रंप को लगेगा 11 हजार वोल्ट का करंट! भारत-EU डील को क्यों कहा जा रहा मदर ऑफ ऑल ट्रेड डील्स

भारत और यूरोपीय संघ के बीच लंबे समय से चल रही फ्री ट्रेड एग्रीमेंट...

किसी के साथ भेदभाव  नहीं. UGC पर मचे बवाल पर धर्मेंद्र प्रधान का बयान,

देशभर में UGC के नए नियम को लेकर भारी विवाद के बीच केंद्रीय मंत्री...

आधार ऐप का फुल वर्जन लॉन्च, फोन से वेरिफाई कर पाएंगे किसी की भी पहचान

UIDAI ने आखिरकार आधार ऐप का फुल वर्जन लॉन्च कर दिया है। इस फुल...

रात में छाती के दर्द से डरना चाहिए?

सोते हुए अगर आपको छाती में दर्द, चुभन या भारीपन होता है तो यह...

More like this