Homeदेशदो अक्टूबर से पूरे  देश में इंडिया गठबंधन के कार्यक्रमों की होगी शुरुआत...

दो अक्टूबर से पूरे  देश में इंडिया गठबंधन के कार्यक्रमों की होगी शुरुआत !

Published on


अखिलेश अखिल 
इंडिया गठबंधन पूरी ताकत के साथ आगामी दो अक्टूबर से पुरे देश में कई कार्यक्रमों की शुरुआत करने जा रहा है। इस कार्यक्रम के तहत रैलियां भी होगन और सभाएं भी। इसके साथ ही हर राज्यों में वहां से जुड़े सभी दलों के लोग जान जागरण का कार्यक्रम चलाएंगे और देश की स्थिति की कहानी जनता के सामने रखेंगे। पटना में पत्रकारों से बातचीत करते हुए नीतीश कुमार ने कहा है कि इंडिया के भीतर न कोई सीट शेयरिंग को लेकर दुविधा है और ना ही किसी बात पर टकराव। आगे -आगे देखते जाइये .आगामी दो अक्टूबर से हम लोग  चलाने जा रहे हैं। इस पर काम शुरू हो गया है। कुछ ही दिनों में सब कुछ आपके सामने आ जायेगा।              
    बता दें कि इंडिया गठबंधन की तीसरी और काफी महत्वपूर्ण बैठक शुक्रवार को मुंबई में खत्म हुई। इस बैठक में सभी दलों ने सीट शेयरिंग को लेकर चर्चा की। जानकारों का कहना है कि सबसे ज्यादा इसी को लेकर दलों में मतभेद हो सकता है, लेकिन इंडिया के सभी दलों के नेताओं ने जिस तरह से एक स्वर में कहा है कि सीट शेयरिंग को लेकर कोई समस्या नहीं है, इससे तो यही लगता है कि इंडिया गठबंधन में आपसी सहमति बन गई है। इसी बीच बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को कहा कि इंडिया गठबंधन में सीट शेयरिंग को लेकर कोई समस्या नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि दो अक्तूबर को महात्मा गांधी के जन्मदिवस के अवसर पर पूरे देश में हम लोग कार्यक्रम करेंगे और एकजुट होकर आगे बढ़ेंगे।
                पटना में पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि मुंबई में इंडिया गठबंधन की खूब अच्छी मीटिंग हुई है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में सभी पार्टी के नेताओं ने अच्छे तरीके से अपनी-अपनी बातें रखीं। हम सब एकजुट होकर आगे काम करेंगे।उन्होंने कहा कि हम लोग आपस में चुनाव लड़ने को लेकर कल ही तय कर चुके हैं। ‘इंडिया’ गठबंधन में सीट शेयरिंग के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इसमें कोई समस्या नहीं है। मुंबई बैठक में आपस में हम लोगों की पूरी बात हो चुकी है। अब इंटरनली बहुत जल्दी सब कुछ तय करके बताया जाएगा।उन्होंने दावा करते हुए कहा कि हम लोग इसी महीने सब कुछ तय कर लेंगे। नीतीश कुमार ने कहा कि 2 अक्टूबर को बापू के जन्मदिन के अवसर पर पूरे देश में हमलोग कार्यक्रम करेंगे और एकजुट होकर आगे बढ़ेंगे।
               उल्लेखनीय है कि मुंबई की बैठक में भाग लेने के बाद शुक्रवार को पटना लौटने के बाद मुख्यमंत्री ने कहा था कि काफी अच्छी मीटिंग हुई है, सब कुछ तय हो गया। हमलोगों को तेजी से काम करना है क्योंकि केन्द्र सरकार पहले भी चुनाव करा सकती है।

Latest articles

ईरान पर हमले का मोदी को नहीं था पता: इजराइल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इसराइल डर से वापस आने की तुरंत बाद इसराइल और...

उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी का BJP में होगा विलय, राज्यसभा की सीट फंसी?

राज्यसभा चुनाव से पहले RLM प्रमुख और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा दिल्ली पहुंचे।उनको दिल्ली...

प्राइवेट फोटो-वीडियो से ब्लैकमेल का खेल खत्म! I4C ने बताया ऐसा आसान तरीका

  इंटरनेट के दौर में निजी तस्वीरों और वीडियो के जरिये ब्लैकमेलिंग के मामले तेजी...

क्या सच में नहीं होता सोराइसिस का कोई इलाज, जानें कितनी खतरनाक है यह बीमारी

# reality#  cure #psoriasis# dangerous #disease सोरायसिस एक ऐसी स्किन की बीमारी है जिसमें त्वचा...

More like this

ईरान पर हमले का मोदी को नहीं था पता: इजराइल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इसराइल डर से वापस आने की तुरंत बाद इसराइल और...

उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी का BJP में होगा विलय, राज्यसभा की सीट फंसी?

राज्यसभा चुनाव से पहले RLM प्रमुख और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा दिल्ली पहुंचे।उनको दिल्ली...

प्राइवेट फोटो-वीडियो से ब्लैकमेल का खेल खत्म! I4C ने बताया ऐसा आसान तरीका

  इंटरनेट के दौर में निजी तस्वीरों और वीडियो के जरिये ब्लैकमेलिंग के मामले तेजी...