बीरेंद्र कुमार झा
राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले के धरियावद में 21 साल की एक आदिवासी महिला को कथित तौर पर निर्वस्त्र घुमाई जाने की सनसनीखेज घटना को लेकर सूबे का राजनीतिक माहौल गर्म है। पुलिस ने इस मामले में उसके पति समेत 8 लोगों को हिरासत में ले लिया है।पुलिस महानिदेशक उमेश मिश्रा ने बताया कि 10 लोगों को इसमें नामित किया गया है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए सरकार से पीड़िता को त्वरित न्याय दिलाए जाने की अपील की है
प्रियंका गांधी ने ट्विटर पर व्यक्त की प्रतिक्रिया
प्रियंका गांधी वाड्रा ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि महिलाओं के खिलाफ अपराध की घटनाओं में त्वरित न्याय दिलाना अति आवश्यक है। ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई करते हुए अपराधियों को जल्द से सजा दिलाई जानी चाहिए। राजस्थान सरकार ने पुलिस कार्रवाई कर अपराधियों की गिरफ्तारी की है। राज्य सरकार ने फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चला कर आरोपियों को सजा दिलाने की घोषणा की है।
प्रियंका गांधी ने आगे कहा कि आशा है कि इस नृशंश घटना को अंजाम देने वालों को सख्त सजा मिलेगी और पीड़िता को जल्दी से जल्दी न्याय मिलेगा।फिलहाल खबर लिखे जाने तक कांग्रेस नेता राहुल गांधी की प्रतिक्रिया सामने नहीं आई थी। वहीं बीजेपी ने इस वारदात को लेकर सरकार पर जोरदार हमला बोला है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि राजस्थान में शासन नाम की कोई चीज नहीं है। मुख्यमंत्री और उसके सहयोगी आपसी झगड़े में व्यस्त हैं।
मध्य प्रदेश में शाशन व्यवस्था नदारद
जे पी नड्डा ने आगे कहा कि मध्य प्रदेश में शासन व्यवस्था नदारद है।आए दिन महिला उत्पीड़न की कोई न कोई घटना सामने आते रहती है। सूबे में महिला सुरक्षा के मुद्दे को पूरी तरह से नजरअंदाज किया जा रहा है।जनता राज्य सरकार को सबक सिखाएगी। डीजीपी उमेश मिश्रा ने बताया कि महिला के ससुराल वाले उसे अगवा कर अपने गांव ले गए और वारदात को अंजाम दिया। ससुराल वाले पीड़िता से नाराज थे क्योंकि वह किसी दूसरे के साथ रह रही थी।

