नर्स के साथ दो बार डॉक्टर ने की गंदी हरकत, डॉक्टर से आजिज आकर पीड़िता ने पुलिस से मांगा इंसाफ

0
367

विकास कुमार
आमतौर पर डॉक्टर को ईश्वर का दूसरा रूप कहा जाता है,लेकिन कुछ डॉक्टर ऐसे भी होते हैं जो अपनी हरकतों से पूरे पेशे को कलंकित कर देते हैं। उत्तराखंड के विकासनगर में भी एक डॉक्टर ने शर्मनाक करतूत की है। प्राइवेट हॉस्पिटल चलाने वाले एक डॉक्टर ने नर्स की आबरू पर हाथ डाल दिया। विकास नगर में चौहान हॉस्पिटल में काम करने वाली एक नर्स ने डॉक्टर वीरेंद्र सिंह चौहान पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता नर्स ने डॉक्टर वीरेंद्र सिंह चौहान पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। डॉक्टर वीरेंद्र सिंह चौहान पर मुकदमा दर्ज कराने के लिए पूरे परिवार को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। पीड़िता और उसके परिजनों को मुकदमा दर्ज कराने के लिए कोतवाली पुलिस चौकी का घेराव तक करना पड़ा। इधर पीड़िता ने बताया कि डॉक्टर वीरेंद्र सिंह चौहान ने दो बार उसका शारीरिक शोषण करने की कोशिश की है। पीड़िता ने महज बीस दिन पहले ही अस्पताल में काम करना शुरू कर दिया था।

पीड़िता और उसके परिजनों की तरफ से जब ज्यादा दबाव डाला गया तब पुलिस ने हैवान डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज किया। विकासनगर के सीओ भास्कर लाल शाह ने बताया कि आरोपी डॉक्टर को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी।

समाज में डॉक्टर को किसी फरिश्ते से कम नहीं समझा जाता,लेकिन एक डॉक्टर ने अपनी शर्मनाक हरकत से पूरे पेशे को कलंकित कर दिया है। पुलिस को हैवान डॉक्टर के खिलाफ सख्त से सख्त सजा दिलाना चाहिए,साथ ही पीड़िता की हर तरह से मदद करनी चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here