Weather Update Today: उत्तराखंड-हिमाचल में भारी बारिश का अर्लट, दिल्ली -यूपी में उमस बरकरार, जानिए आज कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम

0
111

न्यूज डेस्क
देश में मानसून अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच गया है। मानसून धीरे-धीरे वापस होने लगा है और इसकी तीव्रता में कमी देखी जा रही है। हालांकि कई जगहों पर आज ही भी हल्की तो कुछ जगहों पर तेज बारिश का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर पूर्वी भारत में अच्छी वर्षा हो रही है। वहीं, देश के बाकी हिस्सों में आने वाले एक सप्ताह में कुछ बारिश होने की संभावना है।

मौसाम विभाग के अनुसार, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में आगामी 4 से 5 दिनों के दौरान कई स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना है। मौसम विभाग के महानिदेशक मृतुंजय महापात्रा के अनुसार, मानसून की सक्रियता से एक बार फिर देश के मध्य और दक्षिण के भागों में बारिश का दौर शुरू होने के आसार हैं।

सितंबर के महीने में देशभर में 167,9 मिलीमीटर बारिश होने का अनुमान है। दिल्ली में पिछले डेढ़ महीने से भी अधिक समय से शुष्क मौसम चल रहा है। इसके चलते दिल्ली-एनसीआर में उमस भरी गर्मी पड़ रही है। बारिश नहीं होने से दिल्ली में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्ससियस के आसपास चल रहा है, जबकि न्यूनतम पारा 27 डिग्री के आसपास है। वहीं, बारिश नहीं होने से वायु गुणवत्ता सूचकांक भी बढ़ा हुआ है।

उत्‍तराखंड में मौसम विभाग ने आज एक सितंबर से 3 सितंबर तक भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। मुंबई में आज न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है, जबकि अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

इसके अलावा हिमाचल प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश, उत्तरपूर्व भारत, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। छत्तीसगढ़, ओडिशा, विदर्भ, ततेलंगाना, मध्य महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु और रायलसीमा, केरल और लक्षद्वीप में कुछ हिस्सों में भी हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here