Weather Update Today: यूपी में कम हुआ मानसून का असर, जानिए आज राजधानी दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?

0
559

न्यूज डेस्क
देश के कई राज्यों में बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग के मुताबिक आज उत्तराखंड , बिहार और ओडिशा सहित देश के कई राज्यों में आज बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक आगामी चार दिनों के दौरान पूर्वोतर भारत में आंधी और बिजली गिरने के साथ कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली के लोगों को अभी बारिश के लिए इंतजार करना पड़ सकता है। आज भी आसमान में तेज धूप खिली रहेगी।

मौसम विभाग के मुुताबिक उत्तर प्रदेश में अब बारिश का असर कम हो गया है। यूपी में मानसून अब धीरे-धीरे कम होता चला जाएगा, ऐसे में एक बार फिर से लोगों को उमस भरी गर्मी और धूप परेशान कर सकती है। रविवार को यूपी में एक या दो स्थानों पर ही गरज के साथ बारिश की हल्की बौछारे देखने को मिली, जबकि पश्चिमी यूपी में मौसम शुष्क रहा, हालांकि शाम होते-होते ठंडी हवाओं में मौसम बदल दिया और लोगों को गर्मी से राहत मिली। यूपी में आज भी एक या दो जगहों पर बारिश की बौछारों का अनुमान जताया गया है।

मौसम विभाग के मुताबिक, बिहार में आज कड़ी धूप रहेगी, जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि, 19 जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग के मुताबिक पूर्वोत्तर भारत और सिक्किम में अगले दो-तीन दिनों तक अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है। पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा और बिहार में भारी बारिश होने। अगले एक सप्ताह के दौरान देश के बाकी हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना है। आंधी और बिजली गिरने के साथ कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होगी। मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के अनुसार पूर्वोत्तर भारत, उत्तराखंड, झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश और कोंकण और गोवा में मध्यम से भारी वर्षा हो सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here