Homeदेशनए संसद भवन में तीन दिनों तक चलेगी ग़दर 2 की स्क्रीनंग...

नए संसद भवन में तीन दिनों तक चलेगी ग़दर 2 की स्क्रीनंग ,हर रोज चलेंगे पांच शो 

Published on


न्यूज़ डेस्क 
बीजेपी सांसद सन्नी देओल की ग़दर 2 की स्क्रीनिंग अब नए संसद भवन में आज से शुरू हो गई है। यह तीन दिनों तक चलेगी और हर रोज पांच शोज आयोजित किये गए हैं। खबर के मुताबिक ये शोज सांसदों के लिए शुरू किये गए ताकि देशभक्ति पर आधारित यह फिल्म सभी सांसद देख सकें। उम्मीद की जा रही है कि लोकसभा और राज्य सभा अध्यक्ष भी इस शोज में शामिल होंगे। बता दें कि सन्नी देओल पंजाब के गुरदासपुर से बीजेपी सांसद हैं।        
       गदर-2 को संसद भवन में दिखाए जाने के सवाल पर अनिल शर्मा ने कहा- हमे पार्लियामेंट हाउस से एक मेल मिला है। मैं काफी खुशी और सम्मानित महसूस कर रहा हूं। क्या अनिल शर्मा इस स्क्रीनिंग का हिस्सा होंगे। इस सवाल पर अनिल शर्मा ने कहा- मुंबई से दिल्ली ट्रैवल करना मुश्किल लग रहा है। हालांकि सुनने में आ रहा है कि उप राष्ट्रपति भी फिल्म देखेंगे। अगर ऐसा होता है तो मैं शायद कल दिल्ली के लिए निकलूं। गदर-2 फिल्म 11 अगस्त को रिलीज हुई थी। इसमें सनी देओल और अमीषा पटेल लीड रोल में हैं।
सनी देओल का ऑफिशियल नाम अजय सिंह देओल है। वे 2019 से पंजाब की गुरदासपुर सीट से भाजपा सांसद हैं। उन्होंने तत्कालीन कांग्रेस नेता सुनील जाखड़ को हराया था। इस सीट से अभिनेता विनोद खन्ना लंबे समय तक भाजपा से सांसद रहे।
            गदर-2 इन दिनों रोज कमाई के रिकॉर्ड्स बना रही है। ऐसे में फिल्म के डायरेक्टर और एक्टर सनी देओल काफी गदगद हैं। फिल्म को मिली सफलता से सनी देओल काफी इमोशनल हो गए थे।इस पर बात करते हुए अनिल शर्मा ने कहा- जी स्टूडियो ने रिलीज के पहले दिन सुबह 3 बजे से शोज अरेंज करा दिए थे। स्टूडियो ने मुझे इसके बारे में बताया ही नहीं था। उन्हें पता था कि मैं मना कर दूंगा। हालांकि अब मैं उनके फैसले को सलाम करता हूं।
         रिलीज वाले दिन सुबह उठा तो मेरी वाइफ ने बताया कि फिल्म को पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है। मैं सोशल मीडिया पर लोगों के रिएक्शन देख कर चौंक गया। मैं एक घंटे तक उनके रिएक्शन वाले वीडियोज ही देखता रहा।       
    अनिल ने आगे कहा- सनी को पता था कि जी स्टूडियो ने फिल्म के अर्ली शोज का अरेंजमेंट कर दिया है। वे भी सुबह 6 बजे जाग गए थे। मैंने उन्हें फोन किया। वे फोन पर ही रोने लगे। मैंने पहली बार सनी देओल को रोते देखा था। उन्होंने कहा कि शर्मा जी हमने कर दिखाया। मेरी और वाइफ की आंखों में भी आंसू आ गए। यह बहुत इमोशनल मोमेंट था।
             फिल्म का कलेक्शन 419 करोड़ हुआ, अगले दो दिनों में केएफजी -2 का रिकॉर्ड तोड़ सकती हैगदर-2 ने गुरुवार को 8.40 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। फिल्म का टोटल कलेक्शन 419.10 करोड़ रुपए हो गया है। गदर-2 ने पिछले दिनों आमिर खान की फिल्म दंगल (387.38 करोड़ ) के लाइफ टाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया था।

Latest articles

ईरान पर हमले का मोदी को नहीं था पता: इजराइल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इसराइल डर से वापस आने की तुरंत बाद इसराइल और...

उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी का BJP में होगा विलय, राज्यसभा की सीट फंसी?

राज्यसभा चुनाव से पहले RLM प्रमुख और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा दिल्ली पहुंचे।उनको दिल्ली...

प्राइवेट फोटो-वीडियो से ब्लैकमेल का खेल खत्म! I4C ने बताया ऐसा आसान तरीका

  इंटरनेट के दौर में निजी तस्वीरों और वीडियो के जरिये ब्लैकमेलिंग के मामले तेजी...

क्या सच में नहीं होता सोराइसिस का कोई इलाज, जानें कितनी खतरनाक है यह बीमारी

# reality#  cure #psoriasis# dangerous #disease सोरायसिस एक ऐसी स्किन की बीमारी है जिसमें त्वचा...

More like this

ईरान पर हमले का मोदी को नहीं था पता: इजराइल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इसराइल डर से वापस आने की तुरंत बाद इसराइल और...

उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी का BJP में होगा विलय, राज्यसभा की सीट फंसी?

राज्यसभा चुनाव से पहले RLM प्रमुख और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा दिल्ली पहुंचे।उनको दिल्ली...

प्राइवेट फोटो-वीडियो से ब्लैकमेल का खेल खत्म! I4C ने बताया ऐसा आसान तरीका

  इंटरनेट के दौर में निजी तस्वीरों और वीडियो के जरिये ब्लैकमेलिंग के मामले तेजी...