Homeटेक्नोलॉजी23 अगस्त को आई बाधा तो 27 को उतारेंगे चंद्रयान -3: इसरो

23 अगस्त को आई बाधा तो 27 को उतारेंगे चंद्रयान -3: इसरो

Published on

बीरेंद्र कुमार झा

अब तक की योजना के अनुसार चंद्रयान-3 की चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग 23 अगस्त को शाम 6:04 पर होना तय है। लेकिन इसकी लैंडिंग में किसी प्रकार की समस्या आने पर इसरो इसके लैंडिंग के समय में बदलाव भी कर सकती हैं। इसरो के वैज्ञानिक निलेश एम देसाई ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया है कि पहले से तय तारीख 23 अगस्त को सॉफ्ट लैंडिंग में परेशानी आने पर इस प्रक्रिया को 27 अगस्त तक के लिए टाला भी जा सकता है।

लैंडर के हालत और चांद की सतह की स्थित से तय होगा लैंडिंग

अहमदाबाद में इसरो के स्पेस एप्लीकेशन सेंटर के निदेशक देसाई ने चंद्रयान 3 के सॉफ्ट लैंडिंग को लेकर आगे का प्लान बताया।उन्होंने कहा 23 अगस्त को चंद्रयान 3 के चांद पर लैंड होने से 2 घंटे पहले लैंडर मॉड्यूल की हेल्थ और चांद की स्थिति के आधार पर हम तय करेंगे कि चंद्रयान 3 का लैंड करना सही होगा या नहीं ।अगर हमें हालात अपने पक्ष में नहीं लगेगा तो हम चंद्रयान 3 को 27 अगस्त को चांद पर उतारेंगे। वैसे हमें उम्मीद है की कोई परेशानी नहीं आएगी और हम 23 अगस्त को चंद्रयान 3 को सफलतापुर्वक चांद की साथ पर उतार सकेंगे।

अभी तक सब कुछ सही सलामत

इसरो प्रमुख सोमनाथ ने सोमवार को केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह से दिल्ली में मुलाकात की थी। उस दौरान उन्होंने चंद्रयान 3 की ताजा स्थिति और इसरो की तैयारी के बारे में उन्हें बताया था। इसरो प्रमुख ने केंद्रीय मंत्री को चंद्रयान-3 की हेल्थ की भी जानकारी दी और बताया कि अभी तक सभी सिस्टम ठीक से कम कर रहे हैं और बुधवार को भी कोई परेशानी आने की संभावना है काफी कम है।

कब होगी चंद्रयान 3 की लैंडिंग

इसरो ने रविवार को जानकारी दी थी कि 23 अगस्त को शाम करीब 6:00 बजे चंद्रयान-3 चांद की सतह पर उतरने वाला है। चंद्रयान 3 की लैंडिंग का लाइव टेलीकास्ट इसरो की आधिकारिक वेबसाइट (https ://isro.giv.in )पर देखा जा सकता है।

Latest articles

ट्रिपल K और D पर नीतीश को भरोसा, JDU की पहली लिस्ट से M गायब

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी JDU ने विधानसभा चुनाव के लिए अपनी...

प्रशांत किशोर का बड़ा एलान, बोले- इस बार नहीं लड़ूंगा विधानसभा चुनाव

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनजर जन सुराज पार्टी के संस्थापक और रणनीतिकार प्रशांत...

फोन पर आ रहे कॉल्स और मैसेज असली हैं या फर्जी? जानिए कैसे करें पहचान और रिपोर्ट

दिनभर में हमारे फोन पर कई कॉल्स और मैसेज आते रहते हैं।  इनमें से...

आप भी रोज लेते हैं शॉवर तो अपने फेफड़ों को बना रहे इंफेक्शन का शिकार

आमतौर पर रोजाना लोग सुबह उठकर शॉवर लेते हैं।सुबह-सुबह शॉवर लेने का मकसद साफ-सुथरा...

More like this