स्वागत है दोस्त !चंद्रयान-2 और चंद्रयान-3 के बीच हुई बात लैंडिंग पर भी आया अपडेट

0
119

बीरेंद्र कुमार झा

भारत का मिशन चांद लगातार अपने कदम आगे की तरफ बढ़ा रहा है।हरपल चांद से इसकी दूरी कम हो रही है। अब इसरो ने चंद्रयान 3 को लेकर बाद अपडेट दिया है।इसरो ने बताया कि चंद्रयान-2 के आर्बिटर से चंद्रयान 3 के बीच सफलतापूर्वक संपर्क स्थापित हुआ है।चंद्रयान-2 की ऑर्बिटर ने चंद्रयान-3 का स्वागत किया है।दोनों के बीच दो तरफा संवाद हुआ है। इसरो ने शाथ ही चंद्रयान 3 की चांद पर लैंडिंग का ताजा अपडेट भी दिया है।

चंद्रयान 3 का सॉफ्ट लेंडिंग सुनिश्चित

भारत का अंतरिक्ष चंद्रयान -3 पल-पल चांद की सतह को चूमने के लिए और करीब जा रहा है। इसरो के वैज्ञानिक इस बात को लेकर पूरी तरह से आश्वस्त हैं कि चाहे कोई भी गड़बड़ क्यों ना हो जाए, लेकिन चंद्रयान 3 की चांद पर सफलतापूर्वक लैंडिंग होकर ही रहेगी।पहले इसरो चीफ एस सोमनाथ और फिर चंद्रयान 2 और 3 के लॉन्चिंग के वक्त इसरो के सहयोगी रहे एयरोस्पेस वैज्ञानिक प्रोफेसर राधाकांत का भी दावा है कि चंद्रयान 2 की असफलता के बाद इसरो ने बहुत सुधार किए और चंद्रयान 3 को इस तरह से बनाया गया है कि वह सफलतापूर्वक लैंडिंग कर ही लेगा।

चंद्रयान-2 के आर्बिटर से हुआ संपर्क

इसरो ने सोमवार 21 अगस्त 2023 को जानकारी दी कि चांद की तरफ बढ़ रहा चंद्रयान-3 की चंद्रयान-2 के आर्बिटर से सफलतापूर्वक संपर्क स्थापित हुआ है। दोनों के बीच 2 तरफा संवाद हुआ है। चंद्रयान-2 के आर्बिटर ने चांद की कक्षा में चंद्रयान-3 का स्वागत किया है। गौरतलब है कि रविवार सुबह तक चंद्रयान-3 की चांद की सतह से दूरी 25 किलोमीटर थी जो अब घटकर काफी कम हो गई है ।चंद्रयान-3 चांद के चारों तरफ चक्कर लगाते हुए उसके काफी नजदीक आ रहा है।

लैंडिंग अपडेट

इसरो ने 21 अगस्त को चंद्रयान-3 के लैंडिंग पर ताजा अपडेट भी जारी किया है।इसने बताया की लैंडिंग का समय 23 अगस्त शाम 6:04 रखा गया है। इस समय यान को चांद की सतह पर सुरक्षित और सॉफ्ट लैंडिंग की कोशिश की जाएगी। इसरो ने यह भी बताया कि लैंडिंग इवेंट का सीधा प्रसारण स्थानीय समयानुसार 5:20 पर शुरू होगा।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here